ScreenTimeHeartRisk : स्क्रीन टाइम बन रहा दिल का दुश्मन !
Zain Islam, the lead researcher of the study, stated that excessive screen time has now become a habit.
ScreenTimeHeartRisk : स्क्रीन टाइम बन रहा दिल का दुश्मन ! :- आज के सोशल मीडिया के दौर में लोग दिन के कई घंटे फोन और लैपटॉप पर बिताते हैं. लेकिन अब एक नई स्टडी ने चेतावनी दी है कि ज्यादा स्क्रीन टाइम युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसका असर हार्ट पर हो रहा है और हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. रिसर्च में कहा गया है कि दिन में 6 घंटे से ज्यादा का स्क्रीन टाइम हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है।
American College of Cardiology के Scientific Session में यह डाटा पेश किया गया है. इस रिसर्च में 18 से 40 साल के 382 युवाओं को शामिल किया गया. रिसर्च में पाया गया कि 6 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम वाले लोगों में कम स्क्रीन टाइम वालों में ब्लड प्रेशर 17.9 mmHg तक ज्यादा था. वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल करीब 28.5 mg/dL ज्यादा और BMI भी 2.9 तक बढ़ा हुआ था. रिसर्च से यह साफ हुआ कि ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण व्यक्ति ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठा रहता है. यह मोटापे का कारण बनता है. इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. हाई बीपी की समस्या होती है. जो हार्ट डिजीज का कारण बनती है।
स्टडी के लीड रिसर्चर Zain Islam ने बताया कि ज्यादा स्क्रीन टाइम अब एक आदत बन चुका है. बिना किसी काम के भी लोग फोन का घंटों यूज करते हैं. जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा रहा है. रिसर्च में यह भी सामने आया कि जिन लोगों का स्क्रीन टाइम ज्यादा था, उनमें निकोटीन का इस्तेमाल भी दोगुना पाया गया है. यानी ज्यादा स्क्रीन टाइम आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान कर रहा है।
रिसर्च में बताया गया है कि जो लोग 6 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम बिताते हैं उनको हार्ट की बीमारियों का खतरा है, लेकिन सबसे ज्यादा रिस्क उनको है जो स्क्रीन टाइम तो बिताते हीं हैं और साथ में वह फिजिकल एक्सरसाइज भी नहीं करते हैं. रिसर्च में कहा गया है कि हफ्ते में कम से कम 4 दिन एक्सरसाइज करना जरूरी है, लेकिन जो लोग एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं उनमें हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल का खतरा सबसे ज्यादा है।



