Dharmik
Trending

ShaniGochar : शनि के गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

On Friday, October 9, at 07:28, it will enter its own Nakshatra, Uttara Bhadrapada.

ShaniGochar : शनि के गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ  :-  हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।

वैसे तो शनि को न्याय के देवता कहा जाता है। शनि नवग्रह में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर भी 12 राशियों केै साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलती है।

ज्योतिष के अनुसार, 9 अक्टूबर शुक्रवार को 07:28 बजे अपने ही नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 26वां नक्षत्र उत्तराभाद्रपद है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि और राशि मीन है। इस नक्षत्र में शनि के आने से आध्यात्मिक गहराई से लेकर आत्म चिंतन करेंगे।

वृषभ राशि: शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाना अनुकूल हो सकता है। इसका असर वृषभ राशि के जातकों के पर पड़ने वाला है। इस दौरान इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का फल देखने को मिलेगा। लंबे समय से जिस काम में बाधा आ रही थी, तो अब सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा सोचे गए कार्य सफल हो सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए भी शनि का गोचर लाभकारी हो सकता है। ऐसे में समाज में कई लोगों से जुड़ सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।नौकरीपेशा जातकों अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर किसी प्रोजेक्ट में सफलता पा सकते हैं। ऐसे में आपको अच्छा खासा बोनस, इंक्रीमेंट मिल सकता है। नए मित्र भी बन सकते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाना अत्यंत शुभ हो सकता है। इस राशि में शनि वक्री अवस्था में धन भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सोच-विचार से अगर निवेश करेंगे, तो भविष्य में आपको काफी लाभ हो सकता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button