उत्तराखंड
Trending

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP!

No claim of winning all 70 seats, but confident of opening an account in the election.

AAPUttarakhand: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP :- अरविंद केजरीवाल जल्द आएंगे देहरादून, उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। गुरुवार को दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश इकाई के नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद इस फैसले पर मुहर लगी। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी।

बैठक के बाद उमा सिसोदिया ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि पार्टी संयोजक ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से तैयारी शुरू करने और सभी विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश संगठन को चुनावी मैदान में सक्रिय होने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जल्द उत्तराखंड का दौरा करेंगे केजरीवाल

उमा सिसोदिया के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने जल्द ही देहरादून आने का भरोसा दिया है। वह उन विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे, जहां पार्टी अपनी मजबूत स्थिति मानती है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी उत्तराखंड का दौरा करेंगे। बैठक में प्रदेश संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए तैयार किए गए रोडमैप पर विस्तार से चर्चा हुई।उमा सिसोदिया ने बताया कि बैठक में प्रदेश इकाई की ओर से अब तक किए गए संगठनात्मक कार्यों और चुनावी तैयारियों की जानकारी अरविंद केजरीवाल को दी गई। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दोगुने उत्साह और ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएंगे।

सभी 70 सीटें जीतने का दावा नहीं, लेकिन चुनाव में खाता खोलने का भरोसा

चुनाव में पार्टी कितनी सीटें जीत सकती है, इस सवाल पर उमा सिसोदिया ने कहा कि AAP अभी सभी 70 सीटें जीतने का दावा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी जैसी पुरानी पार्टियों से मुकाबला है। आम आदमी पार्टी जनता का भरोसा जीतने की दिशा में आगे बढ़ रही है और इस चुनाव में उत्तराखंड में अपना खाता जरूर खोलेगी। गौरतलब है कि पिछले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। ऐसे में इस बार सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button