देहरादून
Trending

BJPUttarakhand: 2027 से पहले महाराज की मुश्किलें बढ़ीं, अपनों ने ही खोला मोर्चा!

Suddenly, the Maharaja’s membership drive has also become a topic of discussion.

BJPUttarakhand: 2027 से पहले महाराज की मुश्किलें बढ़ीं, अपनों ने ही खोला मोर्चा :- टिकट बदलने की उठी मांग अंदरूनी कलह बनी चुनौती, विकास कार्यों, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और संवादहीनता वजह, भाजपाइयों में नाराजगी; स्थानीय चेहरे को प्रत्याशी बनाने की पैरवी, पौड़ी गढ़वाल की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट पर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल ने दिग्गज महाराज को बेचैन कर दिया है।  प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज के सामने अब विपक्ष से ज्यादा चुनौती पार्टी के भीतर से मिलती दिखाई दे रही है। भाजपा के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा शुरू कर दी है। सियासी पंडित कहते हैं कि विरोध ज्यादा बढ़ा तो पार्टी सरकार बनाने के लिए किसी भी दशा में जीत को प्रार्थमिकता देगी और इसके लिए चेहरा बदलने से भी गुरेज नहीं करेगी। इससे पहले भी जुलाई और अगस्त 2026 में चौबट्टाखाल के कार्यकर्ताओं की नाराजगी और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भाजपा नेतृत्व तक शिकायतें पहुंचने की खबरें सामने आई थीं।

बीते कई दिनों से चौबट्टाखाल में अलग अलग मंचों पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में सतपाल महाराज के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में सतपाल महाराज अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं देने की मांग उठाई। साथ ही किसी स्थानीय और जनसरोकारों से जुड़े व्यक्ति को पार्टी प्रत्याशी बनाने की पैरवी की।

विकास कार्यों को लेकर उठे सवाल

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों के दौरान विकास कार्य जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हुए। उनका कहना है कि सड़क, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर जिस तरह की सक्रियता अपेक्षित थी, वह दिखाई नहीं दी।कार्यकर्ताओं की एक बड़ी शिकायत संगठन में पुराने और समर्पित लोगों की कथित अनदेखी को लेकर भी है। उनका आरोप है कि पार्टी के लिए वर्षों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और महत्व नहीं मिल रहा, जबकि कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

अचानक  महाराज का सदस्यता अभियान भी चर्चा में

दिलचस्प बात यह है कि विरोध के बीच सतपाल महाराज क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ा रहे हैं। हाल ही में चौबट्टाखाल के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सतपाल महाराज मौजूद रहे। यह घटनाक्रम बताता है कि एक ओर भाजपा नए लोगों को जोड़ने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना भी नेतृत्व के लिए जरूरी होता जा रहा है।

2027 में महाराज के सामने कितनी बड़ी चुनौती ?

चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज की राजनीतिक स्थिति आने वाले महीनों में काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का भरोसा किस तरह दोबारा मजबूत करते हैं।भाजपा के सामने भी दोहरी चुनौती है। एक तरफ सतपाल महाराज जैसे वरिष्ठ नेता का राजनीतिक कद और अनुभव है, तो दूसरी तरफ जमीनी कार्यकर्ताओं की नाराजगी को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।

बैठक में नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए यह भी कहा कि वे हाईकमान के फैसले के साथ रहेंगे, लेकिन उनकी मांग है कि आगामी चुनाव में किसी स्थानीय चेहरे को अवसर दिया जाए।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2027 में चौबट्टाखाल से भाजपा सतपाल महाराज पर ही भरोसा जताएगी या पार्टी के भीतर उठ रही आवाज को देखते हुए किसी नए चेहरे को मैदान में उतारेगी?फिलहाल इतना तय है कि चौबट्टाखाल की सियासत में विरोध के इन स्वरों ने 2027 के चुनाव से पहले भाजपा नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। सियासी फ़िज़ाओं में सवाल ये भी तैरने लगा है क्या चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज की राह उनके राजनीतिक विरोधी मुश्किल बना रहे हैं या उनकी असली चुनौती पार्टी के अपने ही कार्यकर्ता हैं ?

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button