Dharmik
Trending

ChhathPuja2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, कद्दू-भात से होगी शुरुआत!

Is there a tradition of eating pumpkin and rice on 'Nahay-Khay'?

ChhathPuja2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, कद्दू-भात से होगी शुरुआत :- हिंदू धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा से होती है। जो इस साल 13 नवंबर 2026 शुक्रवार से लेकर 16 नवंबर 2026 सोमवार तक मनाया जाएगा। छठ महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय के नाम से जाना जाता है, जो इस साल 13 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन व्रती पवित्र नदी में स्नान करती है और इसके बाद सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। लेकिन ये भोजन सामान्य सात्विक भोजन से अलग होता है। इसमें लौकी या कद्दू चावल और चने की दाल को शामिल किया जाता है।

छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि छठ पूजा के पहले दिन इसी खास भोजन को खाने की परंपरा क्यों है? तो चलिए इसके पीछे की मान्यता के बारे में जानचे है।

हिंदू धर्म में छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है। पहले दिन नहाय-खाय होता है। दूसरे दिन खरना होता है, जिसके बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन व्रत के साथ संध्या अर्घ्य दिया जाता है। आखिरी दिन सूर्य अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। इन दिनों सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दौरान व्रती को सुखी जीवन, संतान की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि की कामना करती है।

नहाय-खाय पर कद्दू-भात खाने परंपरा?

छठ पूजा में नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात खाने के पीछे धार्मिक और पारंपरिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। छठ महापर्व में शुद्धता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। कद्दू को एक सात्विक सब्जी कहा जाता है, जिसे मुख्य रूप से शुद्ध माना जाता है। इसलिए नहाय-खाय के दिन कद्दू की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल बनाने की परंपरा है। इसे आस्था, अनुशासन और शुद्धता की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button