KhushbuWithPMModi ; प्रधानमंत्री को अभिनेत्री खुशबू ने शादी का न्योता दिया
During this time, Prime Minister Modi also blessed the newlywed couple.
KhushbuWithPMModi : प्रधानमंत्री को अभिनेत्री खुशबू ने शादी का न्योता दिया :- दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की।
यह मुलाकात प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई, जहां वह अपने परिवार के साथ पहुंचीं। खुशबू सुंदर ने प्रधानमंत्री को अपनी बड़ी बेटी अवंतिका की शादी का निमंत्रण दिया।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद भी दिया। खुशबू ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की और इसे सम्मानजनक और भावुक क्षण बताया।
पोस्ट में उन्होंने लिखा कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रधानमंत्री ने उन्हें समय दिया, जिसके लिए वह आभारी हैं। इस मुलाकात की तस्वीरों में उनका परिवार और प्रधानमंत्री साथ नजर आ रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो खुशबू सुंदर हाल ही में तमिल फिल्म ‘अरनमनई 4’ और ‘नेसिप्पाया’ में नजर आई थीं। अभिनय के साथ वह राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और भाजपा से जुड़ी हुई हैं।



