LPGCylinder : LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदल जाएगा सब्सिडी का नियम
What happens if you do not want to undergo biometric Aadhaar authentication?
LPGCylinder : LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदल जाएगा सब्सिडी का नियम :- घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर 2026 से अहम बदलाव होने जा रहा है. 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा. ये जानकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दी है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, 27.43 करोड़ ग्राहकों (89.9 प्रतिशत) ने पहले ही ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है और उन्हें आगे कुछ करने की जरूरत नहीं है।
अब रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस (RSP) पर सब्सिडी वाले LPG रिफिल की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करना जरूरी होगा. जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करा लिया है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी।
सरकार के मुताबिक, बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन का उद्देश्य सब्सिडी का लाभ वास्तविक और पात्र परिवारों तक पहुंचाना है. इससे डुप्लीकेट या अपात्र कनेक्शनों की पहचान करने और घरेलू LPG के व्यावसायिक या औद्योगिक उपयोग के लिए डायवर्जन रोकने में मदद मिलेगी।
बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराना चाहते तो क्या होगा?
सरकार के अनुसार, बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को LPG मिलना बंद नहीं होगा. हालांकि, उन्हें अपने OMC के डिजिटल माध्यम (वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, WhatsApp chatbot, IVRS आदि) के जरिए अपनी यह पसंद दर्ज करनी होगी. ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी के बिना बाजार मूल्य पर 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जो स्थानीय उपलब्धता के अधीन होंगे।
अब तक 89.9% उपभोक्ताओं ने कराया बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन
19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके हैं, यानी कवरेज करीब 89.9% है. बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन की शुरुआती समय-सीमा 30 जून थी, जिसे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय देने के लिए कई बार बढ़ाया गया. अंतिम समय-सीमा 14 सितंबर 2026 रही।
सरकार के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से OMCs ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया है. इस दौरान SMS और WhatsApp संदेशों, विशेष शिविरों, IVRS संदेशों, मोबाइल नोटिफिकेशन तथा अन्य माध्यमों से उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए जागरूक किया गया।
LPG सब्सिडी पर सरकार का बड़ा खर्च
घरेलू LPG को लागत से कम कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार OMCs को आर्थिक सहायता देती है. सितंबर 2026 में 14.2 किलो के सिलेंडर पर अनुमानित इम्प्लिसीट सब्सिडी करीब ₹210 है, जबकि जून 2026 में यह करीब ₹721 प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई थी. सरकार ने FY 2022-23 में OMCs को ₹22,000 करोड़ का मुआवजा दिया था और FY 2025-26 तथा FY 2026-27 के दौरान ₹30,000 करोड़ का भुगतान कर रही है।
1 अक्टूबर से पहले करा लें BAA
जिन घरेलू LPG उपभोक्ताओं ने अभी तक बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है. उन्हें 1 अक्टूबर 2026 से पहले बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि सब्सिडी वाले RSP पर रिफिल बुकिंग में परेशानी न हो।



