देहरादून
Trending

AmitShahDehradun : चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, देहरादून में अमित शाह की रैली!

With this same enthusiasm, 35,000 to 40,000 people are expected to attend the public meeting in Dehradun as well.

AmitShahDehradun :  चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, देहरादून में अमित शाह की रैली! :-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शुक्रवार को देहरादून में होने वाली जनसभा को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। पार्टी ने जनसभा में शक्ति प्रदर्शन कर 35 से 40 हजार लोगों के जुटने का दावा किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि शाह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी का मानना है कि उनका संबोधन प्रदेश की चुनावी रणनीति और संगठन की आगामी दिशा को धार देगा।

भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वे लगातार प्रदेश के विकास और स्थानीय लोगों के कल्याण में सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हरिद्वार में शाह के कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे।

इसी उत्साह के साथ देहरादून की जनसभा में भी 35-40 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। परिहार के अनुसार, स्थापना दिवस समारोह के माहौल के बीच शाह का आगमन कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएगा। ””लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”” जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि जनता अमित शाह के विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहती है। उत्तराखंड की जनता चाहती है कि शाह बार-बार प्रदेश आएं और विकास के लिए मार्गदर्शन दें। बंसल ने विशेष रूप से प्रदेश की डेमोग्राफी और घुसपैठ के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

उनके अनुसार, देवभूमि की जनसांख्यिकीय संरचना के संरक्षण को लेकर सरकार की नीतियों में शाह के विजन और संकल्पों की प्रेरणा दिखाई देती है। बंसल ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में शाह देश की आंतरिक और सीमाई सुरक्षा को लेकर जो प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं, उससे उत्तराखंड को भी लाभ मिलता है।

भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई कि शाह का संबोधन प्रदेश में विकास, सुरक्षा और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर नई दिशा देगा।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button