देहरादून
Trending

DehradunPoliceEncounter : पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ 

A government vehicle was damaged in the firing carried out by miscreants.

मुठभेड़ में के 02 बदमाशों के पैर पर लगी गोली.

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास.

पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार.

पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर.

बदमाशो द्वारा की गई फायरिंग में सरकारी वाहन हो गया था क्षतिग्रस्त.

पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में दोनों बदमाशों के पैर पर लगी गोली.

मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश शातिर किस्म के है अपराधी, जो पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं में जा चुके हैं जेल.

दोनों बदमाश हरिद्वार के है रहने वाले, जिनके द्वारा देहरादून तथा हरिद्वार में चोरी, नकबजनी सहित कई आपराधिक घटनाओं को दिया. था अंजाम”
आज भी दोनों बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में आये थे देहरादून.
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों के विरुद्ध हरिद्वार तथा देहरादून में गैंगस्टर सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं के दर्जनों अभियोग है पंजीकृत.

DehradunPoliceEncounter : पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़   :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, साथ ही पूर्व में आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनका नियमित रूप सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध/आपराधिक घटनाओं में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर की रात्रि में पटेलनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की विगत दिनों पटेल नगर तथा विकास नगर क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त पुनः किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आए हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों की रैकी कर रहे हैं।

सूचना पर पटेलनगर पुलिस द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा नया गांव क्षेत्र में रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास सिंहनीवाला की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से भगाते हुए चौकी नयागांव की ओर भाग गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु जनपद के अन्य थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया तो दोनों बाइक सवार भुड़पुर की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिससे पुलिस के सरकारी वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, इस दौरान कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों बदमाश मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायर कर दिया।

पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में दोनों बदमाश के पैर पर गोली लग गई। घायल बदमाशो की पहचान समीम पुत्र इलियास निवासी मदरसे के पास बड़ी मस्जिद रामपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष तथा शहजाद पुत्र इकलाख निवासी पम्पे के सामने कब्रिस्तान के पास रामपुर, रुड़की, हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस, 06 खोखा कारतूस व 01 फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस द्वारा घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आना तथा पटेल नगर व उसके आस पास के क्षेत्र में घूमते हुए बंद घरों की रैकी करना बताया गया।

पुलिस टीम पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 827/26 धारा 109(1)बीएनएस व 25(1- B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button