देहरादून
Trending

IndiaKheloFootball :  देहरादून में 1 नवंबर से फुटबॉल ट्रायल, 2009 से 2016 तक जन्मे खिलाड़ी लें भाग

Dr. Virendra Singh Rawat is a former national-level football player and referee, an international coach, and an activist in the statehood movement.

IndiaKheloFootball :  देहरादून में 1 नवंबर से फुटबॉल ट्रायल, 2009 से 2016 तक जन्मे खिलाड़ी लें भाग :-  देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) के संस्थापक अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी कि इंडिया खेलो फुटबॉल के छठे सत्र के अंतर्गत नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल का आयोजन 1 नवंबर 2026 को देहरादून में किया जाएगा।

यह ट्रायल डीएफए ग्राउंड, भागीरथी एन्क्लेव, गूलर घाटी के पास, देहरादून में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें वर्ष 2009 से 2016 तक जन्मे बालक एवं बालिका फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9319895526 पर संपर्क किया जा सकता है।

डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह इंडिया खेलो फुटबॉल का छठा सत्र है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाले नॉर्थ जोन नेशनल चयन चरण में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी फुटबॉल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुने गए खिलाड़ियों को जनवरी 2027 में मुंबई में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और पेशेवर फुटबॉल में करियर बनाने के अवसर उपलब्ध कराना है। चयन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों को देश के प्रतिष्ठित पेशेवर फुटबॉल क्लबों, आई-लीग एवं इंडियन सुपर लीग से जुड़े क्लबों तथा मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और टाटा फुटबॉल एकेडमी जैसे संस्थानों के समक्ष अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है। अंतिम चयन संबंधित क्लबों एवं आयोजकों के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगा।

डॉ. रावत ने बताया कि इससे पहले भी इंडिया खेलो फुटबॉल के ट्रायल के माध्यम से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और फुटबॉल में अपना भविष्य बनाने के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में प्रतिभाग करें।

डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं रेफरी, अंतरराष्ट्रीय कोच और राज्य आंदोलनकारी हैं। उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वे उत्तराखंड में फुटबॉल के विकास तथा युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए समर्पित हैं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button