INDIA
Trending

IPL2027 : IPL 2027 में खिलाड़ियों पर लगेगी करोड़ों की बोली, ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट

An auction is taking place in India after 3 years.

IPL2027 : IPL 2027 में खिलाड़ियों पर लगेगी करोड़ों की बोली, ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट  :-  इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के 2027 सीजन के लिए होने वाले प्लेयर ऑक्शन पर बड़ा अपडेट सामने आया है। IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों की बोली 16 दिसंबर को गोवा में लगेगी। इसी दिन भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाना है। रिपोर्ट के मुताबिक, IPL ने सभी फ्रेंचाइजियों को बता दिया है कि 15 नवंबर तक रिटेंशन लिस्ट जारी कर देना है। यानी सभी 10 टीमें इस दिन तक तय कर लेंगी कि किसे रखना है और किसे रिलीज करना है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, रिटेंशन डेडलाइन खत्म होने के बाद IPL सभी फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों का रजिस्टर्ड पूल भेजेगा। इस पूल में से फ्रेंचाइजियां उन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करेंगी जिन पर वे बोली लगाना चाहती हैं। ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के सेट का क्रम भी बताया जाएगा। इसका मतलब है कि टीमों को पहले से पता रहेगा कि बैटर्स, ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स, स्पिनर्स और पेसर्स का सेट कब आएगा।

3 साल बाद भारत में हो रहा ऑक्शन

IPL के पिछले 3 ऑक्शन विदेश में हुए थे। 2024 ऑक्शन दुबई में हुआ था, जबकि 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में किया गया था। 2026 ऑक्शन अबू धाबी में कराया गया। 4 साल के लंबे अंतराल के बाद IPL ऑक्शन फिर से भारत में होने जा रहा है। IPL के मौजूदा साइकल का यह आखिरी मिनी ऑक्शन है। अगले साल मेगा ऑक्शन होगा।

कब शुरू होगा IPL 2027 ?

IPL ने अभी तक 2027 सीजन की तारिखों फाइनल नहीं किया है। 2024 में IPL ने अगले 3 सीजन के लिए 14 मार्च से 30 मई तक का संभावित विंडो चुना था। हालांकि इस साल सितंबर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सलाना मीटिंग के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने संकेत दिया था कि 2027 सीजन मार्च के अंत में शुरू हो सकता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button