INDIA
Trending

111YearOldWoman : ना महंगी डाइट, ना दवाइयां, फिर भी 111 साल की उम्र! जानिए क्या खाती हैं यूनिस

Married at the age of 16, they remained together for 74 years.

111YearOldWoman : ना महंगी डाइट, ना दवाइयां, फिर भी 111 साल की उम्र! जानिए क्या खाती हैं यूनिस  :- ना महंगी डाइट, ना दवाइयों का सहारा! ब्राजील की 111 साल की यूनिस अनिसियो दा सिल्वेरा की जिंदगी किसी हैरान कर देने वाली कहानी से कम नहीं है. 15 बच्चों की मां रह चुकीं यूनिस के परिवार में 50 पोते-पोतियां, 88 परपोते-परपोतियां और 52 उनसे भी अगली पीढ़ी के बच्चे हैं. यानी उनकी जिंदगी में परिवार, खुशियां और अपनों का साथ भरपूर है।

जब उनसे पूछा जाता है कि आखिर इतनी लंबी उम्र का राज क्या है, तो उनका जवाब किसी महंगे हेल्थ सप्लीमेंट या विदेशी सुपरफूड का नाम नहीं होता. वह बताती हैं कि जल्दी सोना, जल्दी उठना, खूब दूध पीना और अपनी जमीन पर उगाया खाना उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा है।

111 साल की उम्र, लेकिन दिनचर्या बिल्कुल देसी

यूनिस की जिंदगी का सबसे दिलचस्प पहलू उनकी सादगी है. ग्रामीण जीवन में पली-बढ़ीं यूनिस ने हमेशा प्रकृति के करीब रहना पसंद किया. उनका खान-पान अपनी जमीन पर उगाए गए अनाज और सब्जियों पर आधारित रहा. रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहना और नियमित दिनचर्या अपनाना उनकी आदतों में शामिल है।

परिवार के मुताबिक, यूनिस अपनी जिंदगी में कभी गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ीं और उन्होंने कभी दवाइयां नहीं लीं. हालांकि, यह उनकी व्यक्तिगत जीवन यात्रा है, इसे हर किसी के लिए लंबी उम्र का निश्चित फॉर्मूला नहीं माना जा सकता।

16 साल की उम्र में शादी, 74 साल तक निभाया साथ

यूनिस ने 26 फरवरी 1932 को महज 16 साल की उम्र में ओसवाल्डो डी कार्वाल्हो लागे से शादी की थी. दोनों ने करीब 74 साल और 10 महीने तक साथ बिताए. 2007 में ओसवाल्डो का निधन हो गया. इस दौरान दंपती ने 15 बच्चों का पालन-पोषण किया. आज यूनिस का परिवार कई पीढ़ियों तक फैल चुका है. उनके 9 बच्चे अभी जीवित हैं और परिवार के सदस्य उनके जन्मदिन पर एक साथ जुटकर खुशियां मनाते हैं. 17 अक्टूबर को परिवार ने उनका जन्मदिन मनाया, जबकि उनका वास्तविक जन्मदिन 21 अक्टूबर बताया गया है।

200 साल पुराने इतिहास के करीब पहुंच गईं यूनिस की जिंदगी

यूनिस की उम्र का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका जन्म 1915 में हुआ था. यानी वह वाटरलू की लड़ाई के ठीक 100 साल बाद पैदा हुई थीं. इस युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट की हार हुई थी. यूनिस ने एक सदी से ज्यादा का इतिहास अपनी आंखों से देखा है. उनकी जिंदगी उस दौर से आज तक पहुंची है, जब दुनिया में तकनीक, चिकित्सा और रहन-सहन पूरी तरह बदल चुके हैं।

यूनिस की कहानी के बीच वैज्ञानिकों का नजरिया भी समझना जरूरी है. यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के मुताबिक, लंबी और स्वस्थ जिंदगी के पीछे सिर्फ खान-पान नहीं, बल्कि कई कारक काम करते हैं. इनमें आनुवंशिकी, जीवनशैली, पर्यावरण और सामाजिक संबंध शामिल हैं।

संतुलित खान-पान: साबुत अनाज, सब्जियां, फल, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर भोजन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

नियमित गतिविधियां: रोजाना पैदल चलना, हल्का व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां मांसपेशियों व दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

अच्छी नींद: पर्याप्त नींद शरीर की मरम्मत, हार्मोन संतुलन और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।

अपनों का साथ: परिवार और दोस्तों के साथ मजबूत रिश्ते मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं. यूनिस की जिंदगी में परिवार की बड़ी भूमिका इसका दिलचस्प उदाहरण है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button