स्वास्थ्य
Trending

SmokingKills : सिगरेट से हर साल कितनी मौतें होती हैं? WHO के आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप

Cigarettes are not just a habit, but a serious health risk.

SmokingKills : सिगरेट से हर साल कितनी मौतें होती हैं? WHO के आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप  :- सिगरेट पीना आज के वक्त एक ट्रेंड बन गया है, जिससे हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. यह एक बुरी आदत है, लेकिन उसके बावजूद भी लोग इसका सेवन करते हैं. इतना नहीं, नहीं रिसर्च बताती है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी मरते हैं, जो इसका सेवन नहीं करते, आइए जानते हैं WHO की रिपोर्ट।

सिगरेट सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य जोखिम है. इसके धुएं में मौजूद जहरीले तत्व फेफड़ों, दिल और शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं. लगातार सेवन करने से कई खतरनाक बीमारियां जैसे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है . विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, तंबाकू हर साल दुनियाभर में 80 लाख से ज्यादा लोगों की जान लेता है. यह आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि सिगरेट और तंबाकू कितना बड़ा वैश्विक खतरा बन चुके हैं।

सिर्फ सिगरेट पीने वाला ही नहीं, बल्कि उसके आसपास मौजूद लोग भी इसके खतरे में रहते हैं. हर साल लगभग 13 लाख लोग सेकेंड हैंड स्मोकिंग के कारण अपनी जान गंवा देते हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है. हालांकि, आज के वक्त में माता-पिता घर में, अपने बच्चों के सामने इसका सेवन करते हैं, जिससे उनकी जान पर गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

दुनियाभर में करीब 1.3 अरब लोग तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं. पुरुषों में इसका सेवन ज्यादा देखा जाता है, जबकि महिलाओं में यह संख्या अपेक्षाकृत कम है. लेकिन खतरा दोनों के लिए बराबर ही है।

तंबाकू से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कई देशों ने कदम उठाए हैं. 2003 में WHO ने टोबैको कंट्रोल के लिए एक वैश्विक संधि लागू की, जिसे कई देशों ने अपनाकर जागरूकता और नियंत्रण बढ़ाने का प्रयास किया था.सिगरेट और तंबाकू से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।

सही जानकारी और समय पर सावधानी अपनाकर इन खतरों को कम किया जा सकता है. स्वस्थ जीवन के लिए धूम्रपान से दूरी बनाना सबसे बेहतर विकल्प है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button