INDIA
Trending

VijaySuitLook : ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े ही क्यों पहनते हैं CM विजय ?

Chief Minister Vijay said at the rally that people are making various comments about his wearing a suit.

VijaySuitLook : ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े ही क्यों पहनते हैं CM विजय ? :-  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय इन दिनों अपने अनोखे पहनावे की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. वे अक्सर काले और सफेद रंग के सूट में नजर आते हैं. अब खुद मुख्यमंत्री ने त्रिची में हुई एक जनसभा के दौरान इस खास लुक का खुलासा किया है।

मुख्यमंत्री विजय ने रैली में कहा कि लोग उनके सूट पहनने पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं. उन्होंने पूछा कि क्या सूट पहनने का अधिकार सिर्फ सत्ता में बैठे लोगों तक सीमित है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आम नेता भी सूट पहन सकता है. यह बयान उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है।

विजय ने बताया कि वे जानबूझकर सिर्फ काला और सफेद रंग चुनते हैं. उनके अनुसार, इन दोनों रंगों का इस्तेमाल उनकी राजनीति और सोच की स्पष्टता को दिखाने के लिए है. वे बोले, ‘मैं अपनी हर चीज में ब्लैक एंड व्हाइट रहूंगा.’ब्लैक एंड व्हाइट शब्द का उन्होंने स्पष्ट मतलब भी दिया. इससे उनका इरादा है कि उनके फैसले, नीतियां और राजनीति कभी धुंधली नहीं होंगी. सब कुछ साफ और दो रंगों में होगा।

काले रंग के प्रतीकात्मक अर्थ पर भी उन्होंने इशारा किया. रैली में मौजूद जनता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि काला रंग क्या दर्शाता है, यह लोग अच्छी तरह समझते हैं. यह टिप्पणी उनके समर्थकों के बीच खासा चर्चित रही.पिछले कुछ समय से विजय के लगातार सूट पहनने को लेकर राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर काफी बहस हो रही थी।

कई लोग इसे स्टाइल स्टेटमेंट मान रहे थे तो कुछ इसे अलग संदेश के रूप में देख रहे थे. त्रिची रैली में पहली बार उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी ।

कई लोगों का मानना है विजय का यह लुक उनके नए राजनीतिक अवतार को मजबूती दे रहा है. सिर्फ दो रंगों में सीमित रहकर वे अपनी छवि को मजबूत और यादगार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यह स्टाइल अब उनकी पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button