Bollywood News
Trending

NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों के बीच पहुंची परफेक्ट बहू, ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज

The trailer of this film takes the audience into the world of the Awasthi family.

NayyiNavelli : सिरफिरे घरवालों के बीच पहुंची परफेक्ट बहू, ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज  :-  एमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येलो ने आज नई नवेली का ट्रेलर रिलीज़ किया, और इस फ़िल्म में दर्शक देखेंगे कि किस तरह “भाभी डायन है” वाला रहस्य उम्मीदों से परे एक धमाकेदार और मनोरंजक सफ़र में बदल जाता है. फ़िल्म में मोहिनी का किरदार निभाने वाली यामी गौतम धर के अब तक के सबसे अनदेखे अवतार में नज़र आने वाली हैं. ये फ़िल्म एक नई और आदर्श बहू, एक अतरंगी परिवार और एक ऐसे राज की कहानी है, जो घर की दहलीज पार कर कोसों दूर तक जाती है।

बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी, और हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखी, और आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई नई नवेली की कहानी मेरठ पर आधारित है, जो भारत की अपनी फ़ैंटेसी फ़ैमिली-एंटरटेनर फ़िल्म है।

यह फ़िल्म जबरदस्त हंसी-मजाक, पारिवारिक उथल-पुथल, अनसुलझे रहस्यों और धमाकेदार एक्शन की ऐसी जुगलबंदी है, जो पर्दे पर एक शानदार उत्सव जैसा अनुभव पेश करने वाली है. जी.वी. प्रकाश कुमार के संगीत से सजी यह फ़िल्म दशहरे के ठीक पहले 16 अक्टूबर, 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है।

इस फ़िल्म का ट्रेलर दर्शकों को अवस्थी परिवार की दुनिया में ले जाता है, जहाँ परिवार की नई बहू, मोहिनी के आने के बाद ऐसे कई सवाल सामने आते हैं, जिनका कोई जवाब नहीं है. एक सामान्य भारतीय परिवार के जाने-पहचाने माहौल में रंग-बिरंगे किरदार, उन सबकी अलग-अलग राय और शादी की तमाम रस्मों से शुरू होने वाला सिलसिला धीरे-धीरे दर्शकों की सोच से परे और हैरान करने वाली दुनिया के दरवाजे खोल देता है।

यामी गौतम धर इस फ़िल्म की सबसे अहम कड़ी हैं और नई नवेली का ट्रेलर भी दर्शकों के मन में आगे की कहानी जानने की इच्छा जगाता है. दशहरे के मौके पर रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म की कहानी बिल्कुल अलग है जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button