Bollywood News
Trending

Drishyam3 : पहले ही दिन ‘दृश्यम 3’ की हुई चांदी, सस्पेंस थ्रिलर ने की तगड़ी कमाई

'Georgekutty' continues to cast its spell abroad.

Drishyam3 : पहले ही दिन ‘दृश्यम 3’ की हुई चांदी, सस्पेंस थ्रिलर ने की तगड़ी कमाई :- जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जैसा क्रेज था, वह सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रहा है. सुपरस्टार मोहनलाल के जन्मदिन (21 मई) के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

उम्मीद के मुताबिक फिल्म को बंपर ओपनिंग भी मिली, लेकिन दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसके कलेक्शन में थोड़ी सुस्ती देखी गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने दूसरे दिन कितना कारोबार किया।

दूसरे दिन कैसा रहा कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने अपने दूसरे दिन (शुक्रवार) भारत में 11.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ओपनिंग डे यानी गुरुवार को फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसका मतलब है कि दूसरे दिन इसकी कमाई में करीब 30.3% की गिरावट आई है।

कमाई घटने के साथ-साथ फिल्म के शोज और ऑक्यूपेंसी में भी कमी देखी गई. जहां पहले दिन फिल्म के 5,506 शोज थिएटर्स में चल रहे थे, वहीं दूसरे दिन यह संख्या घटकर 4,886 रह गई।

थिएटर ऑक्यूपेंसी भी पहले दिन के 51.3 प्रतिशत से गिरकर दूसरे दिन 44.5 प्रतिशत पर आ गई. इसके बावजूद, दो दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 31.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कि एक बेहतरीन आंकड़ा है।

विदेशों में ‘जॉर्जकुट्टी’ का जलवा बरकरार

घरेलू बाजार में भले ही फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन ओवरसीज मार्केट (विदेशी बाजार) में मोहनलाल का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. ‘दृश्यम 3’ ने सिर्फ दूसरे दिन विदेशों से 20 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया जिससे इसका कुल विदेशी बिजनेस 45 करोड़ रुपये हो गया है।

भारत और विदेश की कमाई को मिला दें, तो महज दो दिनों में इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 76.18 करोड़ रुपये हो चुका है।

दो दिन में ही रच दिया इतिहास

‘दृश्यम 3’ ने अपनी इस धुआंधार कमाई की बदौलत वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. सिर्फ दो दिनों के भीतर 76 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी मलयालम फिल्म बन चुकी है. इसने इस मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button