Bollywood News
Trending

RamayanaMovie : रामायणम् में सूर्पणखा क्यों बनीं रकुल प्रीत सिंह ?

What did Rakul Preet Singh say about playing the role of Surpanakha in the Ramayana?

RamayanaMovie : रामायणम् में सूर्पणखा क्यों बनीं रकुल प्रीत सिंह ? :- रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायणम्‘ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म के भव्य विजुअल्स, स्टारकास्ट और किरदारों के लुक्स को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। खासकर सूर्पणखा के रूप में नजर आईं रकुल प्रीत सिंह की पहली झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा और उनके अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई।

इसी बीच एक फैन ने रकुल के नाम खुला पत्र लिखकर पूछा कि आखिर उन्होंने इतना विवादित और गलत समझे जाने वाला किरदार क्यों चुना। अब एक्ट्रेस ने खुद इस सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि सूर्पणखा का किरदार निभाने के पीछे उनकी सबसे बड़ी वजह क्या थी।

Ramayana में सूर्पणखा बनने पर रकुल प्रीत सिंह ने क्या कहा?

रकुल प्रीत सिंह ने एक फैन के ओपन लेटर को अपने X अकाउंट पर दोबारा साझा करते हुए भावुक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “इस खूबसूरत पत्र के लिए आपका धन्यवाद। सूर्पणखा का किरदार स्वीकार करने की सबसे बड़ी वजह वही थी, जिसका आपने जिक्र किया है—उसके व्यक्तित्व की जटिलता।

इतिहास अक्सर उसे सिर्फ एक घटना से याद करता है, जबकि उसकी कहानी इससे कहीं ज्यादा बड़ी है। एक कलाकार के तौर पर ऐसे किरदार, जो लोगों की सोच को चुनौती दें, सबसे ज्यादा रोमांचक होते हैं। मुझे उम्मीद है कि जब ‘रामायणम्’ रिलीज होगी, तब दर्शक उसे खुले मन से समझने की कोशिश करेंगे।”

एक फैन ने रकुल प्रीत सिंह को फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूछा कि उन्होंने सूर्पणखा जैसे “गलत समझे जाने वाले” किरदार को निभाने का फैसला क्यों किया। फैन का मानना था कि इस किरदार के कई ऐसे पहलू हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। यही पत्र रकुल का ध्यान खींचने में सफल रहा और उन्होंने इसका जवाब भी दिया।

वाल्मीकि रामायण के अनुसार सूर्पणखा, रावण की बहन थी। कथा में वही वह पात्र है जिसकी वजह से आगे की पूरी कहानी नया मोड़ लेती है। सूर्पणखा भगवान राम से प्रेम का प्रस्ताव रखती है, लेकिन श्रीराम और लक्ष्मण दोनों उसे अस्वीकार कर देते हैं।

इसके बाद वह माता सीता पर हमला करने का प्रयास करती है, जिसके परिणामस्वरूप लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। इसी घटना के बाद रावण और श्रीराम के बीच संघर्ष की भूमिका तैयार होती है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button