Bollywood News
Trending

HanumanAnsh : जानिए क्यों बॉलीवुड के रवैये से हैं नाराज ‘हनुमान अंश’

After this, the team visited several places, including Vadodara and Aligarh.

HanumanAnsh : जानिए क्यों बॉलीवुड के रवैये से हैं नाराज ‘हनुमान अंश’ :- ‘छोटे बजट’ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में जिस तरह अपनी जगह बनाई, उसने ट्रेड के साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी चौंका दिया। शुरुआत में शो की संख्या तेजी से घटने लगी तो मेकर्स को लगा कि उनकी मेहनत शायद बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएगी।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। फिल्म के मेकर्स खुद दर्शकों के बीच पहुंचे और थिएटर में मिले प्यार ने हालात बदल दिए। देखते ही देखते शो बढ़ने लगे और कमाई का ग्राफ भी ऊपर जाने लगा।

इसी सफर के बीच डायरेक्टर ने बॉलीवुड के रवैये पर भी खुलकर नाराजगी जताई और बताया कि मुश्किल वक्त में उन्हें किस तरह का सपोर्ट मिला।

7 अगस्त को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ की शुरुआत देशभर में 350 से ज्यादा शो के साथ हुई थी। लेकिन दूसरी फिल्मों की रिलीज के बाद इसके स्क्रीन और शो लगातार कम होने लगे।

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने द रौनक पॉडकास्ट पर बताया, “लोगों ने इस फिल्म को चलाया। बड़े फिल्मों के लिए सिनेमाघरों ने हमारे स्क्रीन काट दिए। 250 से हमारे शो घटकर 25 रह गए। पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्स भी प्राइम लोकेशन पर हमारे शो चलाने को लेकर आश्वस्त नहीं थे।”

शो घटने के बीच विशाल को लगने लगा था कि फिल्म फ्लॉप हो गई। तभी उन्हें इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट दिखी, जिसे वह आमतौर पर नजरअंदाज कर देते थे। पोस्ट में महाराज जी के संदेश के तौर पर लिखा था, “अपना काम करो, बाकी मैं संभाल लूंगा।” विशाल के मुताबिक इस संदेश ने पहले हफ्ते के आखिर में उन्हें दोबारा हिम्मत दी।

विशाल की मानें तो वे एक्टर शोभिनव सत्य और संगीतकार ऋषि पाठक दर्शकों से मिलने निकल पड़े। सूरत में सिर्फ एक शो था। टीम थिएटर पहुंची तो दर्शकों ने उन्हें गले लगाया और रो पड़े। विशाल ने बताया कि यह देखकर थिएटर मालिक इतना प्रभावित हुआ कि उसने दूसरे सिनेमाघरों में फोन करना शुरू कर दिया और शो बढ़ने लगे।

इसके बाद टीम वडोदरा, अलीगढ़ समेत कई जगह पहुंची। अलीगढ़ में उस हफ्ते जो पहला शो जोड़ा गया, वह 15 मिनट में हाउसफुल हो गया।

लगभग 1.8 करोड़ रुपए में बनी ‘हनुमान अंश’ के भारत में करीब ₹75 करोड़ तक पहुंचने और इंटरनेशनल रिलीज की तैयारी के बीच विशाल ने बॉलीवुड के सपोर्ट पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, “फिल्म के अच्छा करने के बाद कई लोगों ने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया। मैं उनके नाम नहीं लेना चाहता। इनमें मधुर भंडारकर भी थे, जिनसे मैंने कभी मदद नहीं मांगी थी। लेकिन जिन लोगों से मैंने मदद मांगी और उन्होंने नहीं की, उनके नाम सिर्फ इसलिए नहीं बताना चाहता कि अब वे मुझे बधाई दे रहे हैं।”

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button