यूथ
Trending

CyberSecurityAlert : क्रिमिनल केस बनाम मुआवजे का केस: दोनों में क्या अंतर है?

What to do in case of cyber fraud?

CyberSecurityAlert : क्रिमिनल केस बनाम मुआवजे का केस: दोनों में क्या अंतर है? :-  ऑनलाइन ठगी के शिकार लोग अक्सर यह सोचते हैं कि पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के बाद उनका पैसा अपने आप वापस आ जाएगा। हालांकि, केवल पुलिस शिकायत से अपराधी को सजा तो मिल सकती है, लेकिन वित्तीय नुकसान की भरपाई तुरंत होना आसान नहीं होता।

हाल ही में नागपुर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (District Consumer Commission) के एक फैसले ने साइबर फ्रॉड पीड़ितों को राहत की नई उम्मीद दी है। कमीशन ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को फेडेक्स पार्सल घोटाले (FedEx Parcel Scam) में 6.93 लाख रुपये गंवाने वाली एक महिला को 5.18 लाख रुपये से अधिक रिफंड करने का आदेश दिया।

कोर्ट ने माना कि बैंक ने सेवा में लापरवाही और अनुचित व्यवहार किया है। अगर आपके साथ भी कोई साइबर फ्रॉड होता है और बैंक सुरक्षा में चूक करता है, तो आप कंज्यूमर कमीशन का रुख कर सकते हैं। आइए आसान शब्दों में समझें कि यह व्यवस्था कैसे काम करती है।

क्रिमिनल केस बनाम मुआवजे का केस: दोनों में क्या अंतर है?

साइबर मामलों के जानकार के अनुसार, हर साइबर अपराध के दो पहलू होते हैं। आपराधिक पहलू (Criminal Case): इसमें पुलिस धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ती है और अदालत उसे सजा देती है। वित्तीय नुकसान (Financial Loss): अपराधी को सजा मिलने से पीड़ित का पैसा अपने आप वापस नहीं आ जाता।

आईटी एक्ट (IT Act) के तहत मुआवजे का तंत्र बहुत धीमा है, जहां मामले सालों-साल लटके रहते हैं। इसके उलट, अगर बैंक की तरफ से सुरक्षा में कोई लापरवाही हुई है, तो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (Consumer Protection Act) के तहत कंज्यूमर कमीशन के पास जाकर बैंक से मुआवजा मांगा जा सकता है।

कंज्यूमर कमीशन कब और कैसे मदद कर सकता है?

अगर बैंक अपनी जिम्मेदारी और सुरक्षा मानकों को पूरा करने में विफल रहता है, तो उसे ‘सेवा में कमी’ (Deficiency in Service) माना जाता है। अगर आपके खाते से अचानक बड़ा लेन-देन होता है या आपकी एफडी तोड़कर किसी अनजान खाते में पैसे भेजे जाते हैं, तो बैंक के सिक्योरिटी और ट्रांजैक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम को इसे सस्पेक्ट के तौर पर फ्लैग करना चाहिए।

अगर बैंक ऐसे असामान्य लेन-देन या म्यूल खातों पर नजर रखने में नाकाम रहता है, तो ग्राहक बैंक पर लापरवाही का दावा ठोक सकते हैं।

साइबर फ्रॉड होने पर क्या करें?

अगर आप किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हैं, तो इन 5 कदमों का पालन करें।

तुरंत 1930 पर कॉल करें: फ्रॉड होते ही सबसे पहले नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। शुरुआती कुछ मिनटों में रिपोर्ट करने से बैंक ठगों के खातों को फ्रीज (Freeze) कर सकते हैं।

पुलिस शिकायत दर्ज करें: तुरंत साइबर पुलिस या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और पावती लें।
सुपुर्दनामा (Supurdnama) की प्रक्रिया: अगर पुलिस ठगों का खाता फ्रीज कर देती है, तो आप अदालत में सुपुर्दनामा के तहत याचिका लगाकर अपना फ्रीज हुआ पैसा वापस पा सकते हैं।
बैंक की लापरवाही जांचें: देखें कि क्या बैंक की ओर से अलर्ट भेजने या संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में कोई लापरवाही हुई है।
कंज्यूमर कमीशन जाएं: अगर बैंक की कमी सामने आती है, तो मुआवजे के लिए कंज्यूमर कमीशन का दरवाजा खटखटाएं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button