अल्मोड़ा
Trending

DMAlmora : पात्र नागरिकों को जोड़ने पर प्रशासन का जोर

Deficiencies identified during the verification process should be noted and addressed in a time-bound manner.

DMAlmora :  पात्र नागरिकों को जोड़ने पर प्रशासन का जोर   :- अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सभी उपजिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक में मतदान केंद्रों के सत्यापन, आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता, सेक्टर निर्धारण तथा मतदाता सूची के सत्यापन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को जोड़ने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का स्थलीय सत्यापन कर सुविधाओं की स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप तथा मतदाताओं के आवागमन की सुगम व्यवस्था सहित आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सत्यापन के दौरान सामने आने वाली कमियों को चिह्नित कर उनका समयबद्ध निराकरण किया जाए। सेक्टर निर्धारण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने भौगोलिक परिस्थितियों, मतदान केंद्रों की दूरी, पहुँच मार्गों तथा प्रभावी निगरानी की आवश्यकता को ध्यान में रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सेक्टरों का निर्धारण इस प्रकार किया जाए कि संबंधित मतदान केंद्रों तक सुगमतापूर्वक पहुँचा जा सके और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो।

जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा प्रविष्टियों में मिलने वाली त्रुटियों का नियमानुसार सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से किए जा रहे सत्यापन कार्य की नियमित निगरानी करने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज होने की पुष्टि करने को कहा।

बैठक में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को चिह्नित कर उनके नाम नियमानुसार शामिल किए जाने पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने अर्हता पूर्ण कर चुके युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर बल दिया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के अवसर से वंचित न रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र  उपस्थित रहीं तथा सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button