IndianArmy : भारतीय सेना ‘Silent Scout’ बाइक से करेगी गश्त
The sound will only reach up to 10 meters.
IndianArmy : भारतीय सेना ‘Silent Scout’ बाइक से करेगी गश्त :- Indian Army अब अपनी फील्ड ऑपरेशन्स में बड़ा बदलाव करने जा रही है. सेना पुराने पेट्रोल बाइक की जगह Silent Scout इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लाने की तैयारी में है. इसके लिए मार्च 2026 में खास टेंडर जारी किए गए।
जिनका मकसद सेना की मूवमेंट और कम्युनिकेशन को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना है.इस प्रोजेक्ट के तहत इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और स्कूटर खरीदे जाएंगे. जो खासतौर पर सेना के इस्तेमाल के लिए डिजाइन होंगे. इनमें एक अलग टेंडर “बैटरी ऑपरेटेड टू-व्हीलर मैसेंजर” के लिए भी है. जिससे सैनिक बिना रेडियो इस्तेमाल किए चुपचाप मैसेज पहुंचा सकेंगे।
10 मीटर तक ही आएगी आवाज
इन बाइक्स की सबसे बड़ी खासियत है कि ये लगभग बिना आवाज के चलेंगी. करीब 10 मीटर दूरी पर इनकी आवाज सुनाई नहीं देगी. जिससे दुश्मन को भनक लगे बिना सैनिक आगे बढ़ सकेंगे. सेना इन्हें असम के पहाड़ी इलाकों और राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में तैनात करने की योजना बना रही है. ऐसे इलाकों में चुपचाप मूवमेंट पर बड़ा फायदा देता है.
क्या-क्या शामिल होगा इसमें?
इन इलेक्ट्रिक बाइक्स को खास तौर पर मजबूत बनाया जाएगा. ताकि ये कठिन परिस्थितियों में भी काम कर सकें. इनमें एक सैनिक (लगभग 120 किलो वजन) और उसका पूरा सामान आसानी से ले जाने की क्षमता होगी।
एक और खास फीचर यह है कि ये बाइक मोबाइल पावर बैंक की तरह भी काम करेंगी. सैनिक इनकी बैटरी से नाइट विजन डिवाइस, कम्युनिकेशन सिस्टम और अन्य उपकरण चार्ज कर सकेंगे।
कई भारतीय कंपनियां इस रेस में शामिल हैं. Royal Enfield अपनी इलेक्ट्रिक ‘Flying Flea’ बाइक के साथ, TVS Motor Company अपने eFX कॉन्सेप्ट के साथ और Hero MotoCorp अपनी Vida प्लेटफॉर्म के साथ सेना की जरूरतों के हिसाब से मॉडल तैयार कर रही हैं।
यह बदलाव सिर्फ नई बाइक लाने का नहीं है. बल्कि सेना की सोच में बड़े बदलाव का संकेत है. अब युद्ध में तेज आवाज और गर्म इंजन वाली बाइक की जगह चुपचाप, कम हीट और मल्टी-यूज इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दी जा रही है. आने वाले समय में ये ‘Silent Scout’ बाइक सीमा पर निगरानी और ऑपरेशन के तरीके को पूरी तरह बदल सकती हैं।



