हिना खान की गुपचुप शादी का खुलासा! रॉकी के साथ दुल्हन बनीं टीवी की दिवा
Star Plus' popular show 'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai.

हिना खान की गुपचुप शादी का खुलासा, रॉकी के साथ दुल्हन बनीं टीवी की दिवा : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली हिना खान इन दिनों एक नई वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस, जो पिछले कुछ समय से थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, ने अपनी निजी जिंदगी में एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे रॉकी जायसवाल संग गुपचुप शादी कर ली है।
हिना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वेडिंग फोटोज की एक प्यारी सी सीरीज शेयर की है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। जहां कुछ फैंस इस खबर से बेहद खुश नजर आए, वहीं कई लोग चौंक भी गए क्योंकि हिना और रॉकी की शादी की किसी को भनक तक नहीं लगी।
फोटोज में हिना पेस्टल रंग की सिंपल लेकिन एलिगेंट साड़ी में दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं रॉकी व्हाइट शेरवानी में जच रहे हैं। एक तस्वीर में रॉकी हिना को पायल पहनाते दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी में वह रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान पेपर्स पर साइन कर रहे हैं। इन अनदेखी तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर प्यार और संतुष्टि साफ झलक रही है।
हिना खान ने इन फोटोज के साथ जो इमोशनल कैप्शन लिखा, उसने लोगों का दिल छू लिया। उन्होंने लिखा,
“दो अलग दुनिया के लोगों ने प्यार से अपना यूनिवर्स बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, दिल एक हो गए। हमने सभी बाधाओं को पार करते हुए प्यार और कानूनी तरीके से एक-दूसरे को हमेशा के लिए अपनाया है।” इस खास मौके पर हिना को कई सेलेब्स ने बधाइयाँ दी हैं। सोफी चौधरी, बिपाशा बसु, सुरभि ज्योति, रोहन मेहरा और आमिर अली जैसे सितारों ने उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। एक यूज़र ने कमेंट किया, “आप दोनों ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा, इससे ज़्यादा खूबसूरत कुछ नहीं हो सकता।”
गौरतलब है कि हिना और रॉकी की प्रेम कहानी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट से शुरू हुई थी। रॉकी शो के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे और हिना शो की मुख्य अभिनेत्री। करीब 13 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अब दोनों ने शादी करके अपने रिश्ते को एक खूबसूरत मोड़ दे दिया है। हिना खान की ये शादी सिर्फ एक व्यक्तिगत खुशी नहीं है, बल्कि ये इस बात का प्रतीक भी है कि ज़िंदगी के सबसे मुश्किल समय में भी प्यार और साथ इंसान को फिर से जीने की वजह दे सकता है।