उत्तर प्रदेश

GhaziabadTripleSuicide : हिला देगी 3 नाबालिग लड़कियों की करतूत !

'I didn't even love my family as much as I loved the Korean people.'

GhaziabadTripleSuicide : हिला देगी 3 नाबालिग लड़कियों की करतूत ! :- मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित इस खबर को आप जरूर पढ़िए और अगर अभिभावक हैं तो गौर से समझिये आजकल के बच्चों की अनियंत्रित होती मानसिकता और उसका भयावह परिणाम। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार (3 फरवरी) की देर रात तीन नाबालिग सगी बहनों ने नवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
यह दिल दहला देने वाला मामला गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी का है, जहां 12-14 और 16 साल की बहनों ने देर रात एक साथ अपनी जान दे दी. इस ट्रिपल सुसाइड केस में जो बातें सामने आ रही हैं, वो चौंकाने वाली हैं. गाजियाबाद सुसाइड केस में दिल दहलाने वाला खुलासा।

घरवालों से ज्यादा प्यार K-Pop से करती थीं

इंदिरापुरम इलाके में तीन बहनों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच और पिता चेतन गुर्जर के बयानों से साफ है कि यह मामला केवल ‘कोरियन संस्कृति‘ के प्रति एक सनक का नहीं, बल्कि पारिवारिक कलह का भी है. मृतक बच्चियों के पिता चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि घर में ‘कोरियन जुनून’ (K-Obsession) को लेकर अक्सर झगड़े होते थे।

एक बड़े अख़बार की खबर के मुताबिक, पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन भारी कर्ज में डूबे थे और करीब 15 दिन पहले उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का मोबाइल फोन छीनकर बेच दिया था. पिता ने बताया कि लड़कियां कोरियन म्यूजिक, फिल्में, ड्रामा और कार्टून की आदी थीं. वे चाहती थीं कि पूरा परिवार कोरियन संस्कृति अपनाए, लेकिन जब माता-पिता ने मना किया, तो वे खुद में सिमट गईं।

दरअसल, नाबालिग बहनों ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिससे अब उनके इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह खुलकर सामने आने लगी है. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बच्चियों ने सुसाइड नोट में लिखा है, “वी आर लव कोरियन लव लव लव…

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

सॉरी.” इससे पता चलता है कि लड़कियां दक्षिण कोरिया के फेमस सिंगर्स और एक्टर्स को देखना पसंद करती थीं. बात केवल पसंद तक नहीं है. लड़कियों के सुसाइड नोट से खुलासा हुआ है कि शायद बच्चियों के घरवाले उनसे कोरियन ड्रामा आदि छोड़कर अन्य चीजों पर ध्यान देने को कहते होंगे, जो इन बच्चियों को पसंद नहीं था. सुसाइड नोट में इस बात से पता चलता है, जहां लिखा था- ‘लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी. तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे, लो अब देख लिया सबूत।

‘जितना कोरियन को चाहते थे उतना घरवालों को भी नहीं चाहते थे’

नोट में लिखा है, “अब तो यकीन हो गया कि कोरियन और के K-Pop हमारी जान है. जितना हम कोरियन एक्टर और K-Pop ग्रुप को चाहते थे ना उतना हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते थे. कोरियन तो हमारी जान थी.” जान देने वाली बहनों के नोट में घरवालों की मार का भी जिक्र है।

नोट में लिखा गया है, “हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए इस दुनिया में जीयें? नहीं भाई नहीं, मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी.” यह भी लिखा है कि, “शादी के नाम से तो हमारे दिल में टेंशन होती थी. हम कोरियन को पसंद करते थे, उन्हीं से प्यार करते थे और शादी इंडिया के आदमी से. कभी नहीं. ऐसे तो हमें खुद से भी उम्मीद नहीं थी. तो इसलिए हमने खुदकुशी कर ली. सॉरी पापा।

डीसीपी निमिष पाटिल के अनुसार, घटना की रात लड़कियां अपनी मां के साथ सो रही थीं. रात करीब 1:45 बजे लड़कियां पानी पीने के बहाने उठीं. वे किचन के बजाय पूजा वाले कमरे में गईं और दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया. उन्होंने कमरे में रखे प्लास्टिक स्टूल की मदद से खिड़की तक पहुंच बनाई।

मां के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. सबसे पहले बड़ी बेटी ने छलांग लगाई, जिसके बाद बाकी दो बहनों ने भी मौत को गले लगा लिया. पुलिस को पूजा घर से एक पॉकेट डायरी और लड़कियों की मां का मोबाइल फोन मिला है. पुलिस का मानना है कि डायरी में लिखा संदेश शायद एक-दो दिन पहले हुई किसी तीखी बहस के बाद लिखा गया था. Inside News Post इन तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button