RahulGandhiFIR : राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में FIR: जानिए क्या है हल्द्वानी की ‘शुद्धिकरण’ टिप्पणी विवाद का पूरा सच
Case registered based on a complaint by a member of the SC community.
RahulGandhiFIR : राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में FIR: जानिए क्या है हल्द्वानी की ‘शुद्धिकरण’ टिप्पणी विवाद का पूरा सच :- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उनके खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी सिटी कोतवाली में अनुसूचित जाति के समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, राहुल गांधी के खिलाफ BNSS की धारा 196 और 299 के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SC समुदाय के सदस्य की शिकायत पर केस
राहुल गांधी के खिलाफ यह FIR अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की टिप्पणी से अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुईं।
फिलहाल इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



