Technology
Trending

iPhoneFacts : I Phone का नाम काफी सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इस में I का मतलब क्या है?

Apple launched its first iMac in 1998.

iPhoneFacts : I Phone का नाम काफी सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इस में I का मतलब क्या है? :-  Apple के iPhone, iPad, iMac और iPod जैसे प्रोडक्ट्स दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सभी डिवाइसेज के नाम की शुरुआत ‘i’ अक्षर से ही क्यों होती है?

इसके पीछे एक खास वजह छिपी हुई है.महंगे होने के बावजूद iPhone खरीदने की चाहत ज्यादातर लोगों में होती है. इसकी बड़ी वजह Apple के प्रीमियम फीचर्स और मजबूत सिक्योरिटी सिस्टम हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि iPhone में मौजूद ‘i’ का असली मतलब क्या है।

Apple ने साल 1998 में अपना पहला iMac लॉन्च किया था. उसी दौरान कंपनी के पूर्व CEO Steve Jobs ने बताया था कि Apple प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले ‘i’ का मतलब क्या है।

Steve Jobs के मुताबिक Apple के प्रोडक्ट्स में ‘i’ का पहला अर्थ Internet था. उस दौर में इंटरनेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा था और Apple अपने कंप्यूटर को सीधे इंटरनेट से जोड़ने की सुविधा के तौर पर पेश कर रहा था।

Apple ने सिर्फ Internet ही नहीं, बल्कि ‘i’ के चार और अर्थ भी बताए थे. कंपनी के अनुसार i का मतलब Individual, Instruct, Inform और Inspire भी होता है।

यही वजह है कि यह अक्षर Apple की पहचान बन गया. Individual का मतलब है हर व्यक्ति की जरूरत के हिसाब से पर्सनल डिवाइस देना. वहीं Instruct का अर्थ सीखने और लोगों को गाइड करने से जुड़ा हुआ है. Apple अपने डिवाइसेज को आसान और उपयोगी बनाने पर जोर देता है।

Inform का मतलब यूजर्स तक जरूरी जानकारी पहुंचाना है, जबकि Inspire का अर्थ लोगों को कुछ नया और अलग करने के लिए प्रेरित करना है. आज Apple के लिए ‘i’ सिर्फ एक अक्षर नहीं, बल्कि उसकी पूरी ब्रांड पहचान बन चुका है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button