Dharmik
Trending

PalmistrySigns : क्या आपकी हथेली में भी है करोड़पति बनने का संकेत? जानें 3 शुभ चिह्न

A fish symbol on the palm.

PalmistrySigns : क्या आपकी हथेली में भी है करोड़पति बनने का संकेत? जानें 3 शुभ चिह्न    :-  हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद कुछ ऐसे चिह्नों का जिक्र भी मिलता है जो आर्थिक उन्नति दिलाने वाले साबित होते हैं। जिन लोगों की हथेली पर ये चिह्न होते हैं वो युवा अवस्था में खूब धन-धान्य कमा सकते हैं। आर्थिक तंगी में पैदा होने के बावजूद भी ये अपने भाग्य और सामर्थ्य से धन कमाने का दम रखते हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन चिह्वों के बारे में।

हथेली में धन त्रिकोण

अगर आपकी हथेली पर मस्तिष्क, भाग्य और स्वास्थ्य रेखा से मिलकर त्रिकोण का चिह्न बन रहा है तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसे धन त्रिकोण या धन की कोठरी के नाम से भी जाना जाता है। इस चिह्न का अर्थ है कि आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और आप धन को संचित कर पाने में भी कामयाब होंगे। हालांकि, यह देखना भी जरूरी होता है कि अन्य रेखाएं इस त्रिकोण को न काट रही हों और त्रिकोण के अंदर बहुत अधिक रेखाएं न हों।

हथेली में मछली का चिह्न

हथेली पर अगर दो रेखाएं मिलकर मछली जैसी आकृति बना रही हों यानि एक ओर रेखाओं से मुख जैसा आकार बन रहा हो और दूसरी ओर पूंछ जैसा तो इसे मत्स्य चिह्न कहा जाता है। यह चिह्न हस्तरेखा शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। इस चिह्न के होने से व्यक्ति को न केवल धन-धान्य प्राप्त होता है बल्कि आध्यात्मिक क्षेत्र में भी सफलता मिलती है। ऐसे लोग खूब यात्राएं करते हैं और विदेश जाने का बार-बार इनको मौका मिल सकता है।

हथेली में त्रिशूल का चिह्न

भाग्य रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा या सूर्य रेखा के सिरे से अगर त्रिशूल जैसा निशान बनता है तो इसे भोलेनाथ की कृपा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोगों को आर्थिक उन्नति जीवन में प्राप्त होती है और साथ ही समाज में भी ऐसे लोग सम्मानित होते हैं।

ऐसे को करियर के क्षेत्र में भी ऊंचाइयां प्राप्त हो सकती हैं। जिन लोगों की हथेली पर त्रिशूल का चिह्न बनता है उनको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए और शिव मंत्रों का जप करना चाहिए, ऐसा करने से शुभ फल मिलने में किसी तरह की देरी नहीं होती।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button