Dharmik
Trending

TirupatiBalaji: 160 करोड़ के सोने का महादान, तिरुपति मंदिर में बनेगा रिकॉर्ड!

He will offer 121 kg of gold ornaments to Lord Venkateswara.

TirupatiBalaji: 160 करोड़ के सोने का महादान, तिरुपति मंदिर में बनेगा रिकॉर्ड :- आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में एक भक्त गुरुवार को भगवान वेंकटेश्वर को अब तक का सबसे बड़ा सोने का चढ़ावा चढ़ाने जा रहा है. तिरुमला मंदिर को आज 121 किलो सोने के आभूषण चढ़ावे के तौर पर भेंट किए जाएंगे. इन गहनों की कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.माना जा रहा है कि इस खास मौके पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के भी भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने तिरुमला पहुंच सकते हैं. इनको बनाने में करीब 15 महीने का समय लगा है।

भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाएगा 121 किलो सोने के गहने

मंदिर को इतना बड़ा चढ़ावा देने के लिए भगवान वेंकटेश्वर के भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारियों से बातचीत पहले ही कर ली है. इस चढ़ावे में विशेष रूप से तैयार किए गए सोने के 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें नौ सेटों में अरेंज किया गया है.  भगवान को चढ़ाए जाने वाले इन गहनों में मुकुट, शंख-चक्र, कमरबंद, भुजकीर्तियां और अभय हस्त शामिल हैं. बता दें कि सीएम चंद्रबाबू नायडू भी भक्त के इस बड़े दान के बारे में जानकारी दे चुके हैं।

सीएम नायड़ू ने इस दान के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि भक्त ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के नाम पर एक कंपनी शुरू की थी, जिसमें उसे कामयाबी हासिल हुई. बाद में उसने अपनी कंपनी की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.5 अरब डॉलर में बेच दी. उसका सोचना है कि यह संपत्ति भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की ही दी हुई है, इसलिए इसे उन्हीं को वापस कर देना चाहिए. इसीलिए भक्त अब भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को 121 किलोग्राम सोना भेंट कर रहा है।

सीएम नायडू ने यह भी बताया कि भक्त नहीं चाहता कि उसकी पहचान उजागर की जाए. उसने विशेष रूप से अपनी पहचान गुप्त रखने की अपील की है. उसने सीएम को एक पत्र में लिखकर कहा था कि कृपया मेरा नाम उजागर न करें.उन्होंने भक्त की आस्था का जिक्र करते हुए कहा कि दानकर्ता ने खुद ही 121 किलो सोने का आंकड़ा तय किया था.जबकि उसे यह नहीं पता था कि भगवान को पारंपरिक रूप से लगभग 120 किलो वजन के आभूषण पहनाए जाते हैं.सूत्रों के मुताबिक, यह मंदिर में अब तक का सबसे बड़ा सोने का चढ़ावा है, जिसे कोई व्य़क्तिगत तौर पर भेंट कर रहा है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button