HarishRawat: माला पर खींचतान से गरमाई उत्तराखंड कांग्रेस की सियासत!
Understand the whole issue in 4 points.
HarishRawat: माला पर खींचतान से गरमाई उत्तराखंड कांग्रेस की सियासत :- उत्तराखंड कांग्रेस में हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच माला विवाद इन दिनों राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। बागेश्वर में 20 नवंबर को कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान यह घटनाक्रम सामने आया। शुरुआत में हरीश रावत, यशपाल आर्य को सम्मानित करने के लिए फूलों की माला लेकर आगे बढ़े. लेकिन आर्य ने उन्हें रोक दिया, उनके हाथ से माला ले ली और खुद रावत को माला पहनाने की कोशिश की. रावत ने मना कर दिया और इशारा किया कि पहले आर्य को सम्मानित किया जाना चाहिए. इस दौरान दोनों ने माला को पकड़ रखा था, जिससे थोड़ी देर के लिए खींचतान जैसी स्थिति बन गई.आखिरकार रावत मान गए और उन्होंने आर्य को माला पहनाने दी. लेकिन जब रावत ने जवाब में दूसरी माला उठाई, तो आर्य ने उसे उनके हाथ से लेकर स्वीकार करने के बजाय एक मेज पर रख दिया. इसके बाद रावत हाथ जोड़े खड़े दिखाई दिए.वहीं पास ही बैठीं कुमारी शैलजा इस पूरे घटनाक्रम को देखकर मुस्कुराती नजर आईं और उन्होंने अपना हाथ अपने माथे पर रख लिया था. दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई इस बातचीत और घटना के साथ-साथ, शैलजा की प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई।
इसके बाद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा ‘मोहब्बत की दुकान का असली नजारा मंच पर दिख ही गया!. बागेश्वर, उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बीच माला पहनने को लेकर ऐसी खींचतान मची कि कांग्रेस की एकता के दावों की पूरी पोल खुल गई. पीछे कुमारी शैलजा जो हंसी, उसने कांग्रेस की और भद्द पिटवा दी.जिनसे अपनी पार्टी नहीं संभल रही, उस पार्टी के शहजादे देश चलाने के सपने देख रहे हैं!
4 पॉइंट्स में समझिये क्या है पूरा मामला?
1. बागेश्वर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मंच पर मौजूद थे।
2. हरीश रावत यशपाल आर्य को माला पहनाना चाहते थे, लेकिन यशपाल आर्य ने कहा कि वे बड़े भाई हैं और वह स्वयं उन्हें माला पहनाएंगे।
3. दोनों नेताओं के बीच माला पहनाने को लेकर कुछ देर तक खींचतान जैसी स्थिति बनी। इस दौरान कुमारी शैलजा भी मंच पर मौजूद थीं।
4. वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे।
हरीश रावत ने क्या सफाई दी?
22 नवंबर को हरीश रावत ने स्पष्ट किया कि यह कोई विवाद या नाराजगी नहीं थी, बल्कि दोनों नेताओं के बीच आपसी सम्मान और स्नेह का भाव था। उन्होंने कहा कि वह यशपाल आर्य को उनके पद और मेहनत के सम्मान में माला पहनाकर धन्यवाद देना चाहते थे। यशपाल आर्य ने बड़े भाई होने के नाते उनका सम्मान करते हुए स्वयं माला पहनाने पर जोर दिया।
इस घटनाक्रम के राजनीतिक मायने
2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल
हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच राजनीतिक समीकरणों की चर्चा
भाजपा ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी बताया
कांग्रेस नेताओं ने इसे सामान्य आपसी सम्मान का मामला बताया




