शिक्षा
Trending

ChildRights:धार्मिक शिक्षा दे रहे बेलगाम मदरसों को नोटिस

ChildRights:Notices issued to unregulated madrasas imparting religious education

ChildRightsधार्मिक शिक्षा दे रहे बेलगाम मदरसों को नोटिस:-राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की मान्यता के बिना प्रदेश के कई मदरसों में बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही है, जिनमें बच्चों के लिए न ड्रेस कोड लागू है न ही बैठने के लिए फर्नीचर की समुचित व्यवस्था है। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ.सुरजित सिंह गांधी के मुताबिक मानकों की अनदेखी करने वाले 14 मदरसों को नोटिस जारी किया है।प्रदेश सरकार ने मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक जुलाई 2026 को मदरसा बोर्ड को समाप्त कर मदरसों के लिए नई व्यवस्था लागू की थी। जिसके तहत मदरसों को विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग और धार्मिक शिक्षा के लिए उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी थी, लेकिन मदरसा बोर्ड भंग हुए पांच महीने होने को हैं, कई मदरसों ने धार्मिक शिक्षा के लिए प्राधिकरण से मान्यता नहीं ली। जो बिना मान्यता के धार्मिक शिक्षा दे रहे हैं। प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुताबिक इनमें अधिकतर मदरसे हरिद्वार जिले में हैं। मदरसों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इनमें कुछ मदरसों में मस्जिदें बनी हैं, जो बिना मान्यता के धार्मिक शिक्षा दे रहे हैं।

मान्यता पर खड़े हो रहे सवाल

प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से कई ऐसे मदरसों को मान्यता दे दी गई है, जो निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे। इनमें कई मदरसों में बच्चे जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, कुछ मदरसे आवासीय हैं। ऐसे में अब इन मदरसों में शिक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य निर्धारित मानकों के पालन की स्थिति भी जांच के घेरे में है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इन मदरसों को जारी किया नोटिस

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 14 मदरसों को नोटिस जारी किया है। जिसमें मदरसा दारुल उलूम जकरिया बिजोली, मदरसा बाबुल उमूम बिजोली, रुड़की, इस्लामिया अरबिया तालीमुल कुरान बिजोली, अरबिया फैजानुल उलूम नगला इमरती, दारुल उलूम महमूदिया, जूनियर हाईस्कूल नगला इमरती, दारूल उलूम दारे अरकम, लालपुर कुराड, दारूल उलूम तैयबा, लादपुर कला, इस्लामिया भगवानपुर, अल हरम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल खेलपुर, जमीउल उलूम जूनियर हाईस्कूल चोली सहाबुद्दीनपुर, दारुल कुरान जूनियर हाईस्कूल चोली, अरबिया इस्लामिया आहसनुल उलूम खेलदी हल्लुमाजारा, क्वाद्रिया जूनियर हाईस्कूल सिकोडा और मदरसा इस्लामिया अरबिया रुकनिया सिकरोड़ा शामिल हैं। बिना मान्यता के धार्मिक शिक्षा दे रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, इस संबंध में प्राधिकरण और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। डॉ पराग मधुकर धकाते, विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button