JaspalRana : जशपाल राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Health deteriorated during the flight.
JaspalRana : जशपाल राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन :- मशहूर शूटिंग कोच और एशियन गेम्स के पूर्व मेडलिस्ट जशपाल राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जशपाल राणा का निधन दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हुआ। हाल ही में इस दिग्गज शूटर की सर्जरी भी हुई थी, लेकिन अब उनके अचानक निधन की खबर ने खेल जगत को हिलाकर रख दिया है। बड़ी बात यह है कि जशपाल की उम्र अभी सिर्फ 49 साल ही थी और वे आमतौर पर काफी फिट भी थे।
फ्लाइट में बिगड़ी थी तबीयत
खबर है कि म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय निशानेबाजी टीम वापस घर लट रही थी तभी टीम के हाई-परफॉर्मेंस कोच और दिग्गज पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
भारतीय दल के साथ स्वदेश लौटते समय उड़ान के दौरान ही उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई जिसके तुरंत बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके दिल में ब्लॉकेज को ठीक करने के लिए स्टेंट लगाने की प्रक्रिया पूरी की।
द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित 49 वर्षीय जसपाल राणा का भारतीय निशानेबाजी को इस मुकाम तक पहुंचाने में बड़ा योगदान रहा है। एक शानदार खिलाड़ी के रूप में देश को कई पदक दिलाने के बाद उन्होंने बतौर कोच भारतीय पिस्टल निशानेबाजों की नई पीड़ी को तराशने का काम किया।
हाल ही में फरवरी 2025 में एनआरएआई ने उन्हें 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया था जहां उनकी देखरेख में भारतीय टीम ने म्यूनिख विश्व कप में दो स्वर्ण और दो रजत सहित कुल चार पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।



