Blogचमोली
Trending

GopeshwarNews : आयुक्त ने 106 शिकायतों की सुनवाई कर 15 दिन में निस्तारण का दिया अल्टीमेटम

The Commissioner issued instructions for the on-the-spot resolution of most complaints and directed the officials accordingly.

GopeshwarNews : आयुक्त ने 106 शिकायतों की सुनवाई कर 15 दिन में निस्तारण का दिया अल्टीमेटम :–  गोपेश्वर में आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में जनता मिलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आमजन की 106 समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं।

आयुक्त ने अधिकांश शिकायतों के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो समस्याएं तत्काल निस्तारित नहीं हो सकती हैं, उनका नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वास्तविक शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल कार्यालय में बैठकर नहीं किया जा सकता। अधिकारी गांवों और फील्ड में अपने भ्रमण बढ़ाएं तथा जिस स्थान से शिकायत प्राप्त हुई है, वहां जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को सुनना जितना जरूरी है, उनका समाधान करना भी उतना ही जरूरी है।

जनता मिलन में विवाह सहायता योजना से संबंधित लंबित प्रकरण की शिकायत , प्रधानमंत्री आवास योजना में आपत्ति से संबंधित शिकायत आयी तो वहीँ एक शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि वे पैर की बीमारी के उपचाराधीन हैं और आयुर्वेदिक अस्पताल से उपचार के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिला।

इस पर आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कलेक्ट्रेट में एंबुलेंस बुलाकर शिकायतकर्ता को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास से संबंधित शिकायत पर उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को जांच कर पात्रता का परीक्षण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि जनता मिलन कार्यक्रमों के साथ स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएं, ताकि अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को शिकायतों के समाधान के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें।नैग्वाड़, गोपेश्वर निवासी सच्चिदानंद तिवाड़ी ने अवैध अतिक्रमण हटाने एवं कृषि लीज पट्टा भूमि से संबंधित शिकायत रखी।

आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को भूमि की पैमाइश कराने तथा तहसीलदार को पट्टे की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।सुशीला देवी ने अपने पुत्र के जल मित्र से संबंधित शिकायत रखी। आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान संगठन द्वारा मनरेगा भुगतान, विलेज डेवलपमेंट प्लान सहित विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सुभाष नगर निवासी अनुसूया प्रसाद ने नाली से दूषित पानी की समस्या रखी। आयुक्त ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं संबंधित अधिशासी अधिकारी को मौके पर सर्वे कर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को केवल पत्राचार तक सीमित न रखें, बल्कि मौके पर जाकर समस्या की वास्तविकता की जांच करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड विजिट बढ़ाते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद करें, ताकि समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप वन संरक्षक बद्रीनाथ प्रणाली रमेश, उप वन संरक्षक केदारनाथ रजत सुमन, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, अलकेश नौड़ियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button