INDIA
Trending

IITF2026: भारत मंडपम में महकी देवभूमि की खुशबू, पहाड़ी उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान!

IITF 2026 – A global platform for women entrepreneurs.

IITF2026: भारत मंडपम में महकी देवभूमि की खुशबू, पहाड़ी उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान :- IITF 2026 राजधानी के भारत मंडपम में 14 से 27 नवम्बर 2026 तक आयोजित हो रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय उद्यमिता की भव्य झलक प्रस्तुत कर रहा है। ‘विकास और विरासत’ की थीम पर आधारित इस वर्ष के मेले में उत्तराखण्ड पवेलियन दर्शकों और खरीदारों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मेले के दौरान हॉल नंबर-3 के प्रथम तल पर उत्तराखण्ड का भव्य पवेलियन स्थापित किया गया है। यहां 40 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से राज्य के पारंपरिक हस्तशिल्प, जैविक व पहाड़ी उत्पाद, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक धरोहरों को प्रदर्शित किया जा रहा है। पवेलियन में स्थानीय उद्यमियों के साथ-साथ प्रदेश की महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भी आकर्षण बटोर रहे हैं।

IITF 2026- महिला उद्यमियों को मिल रहा वैश्विक मंच

उत्तराखण्ड पवेलियन का मुख्य उद्देश्य राज्य के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। इस आयोजन के जरिए प्रदेश के कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े युवाओं को अपने उत्पादों के विपणन, प्रचार-प्रसार और व्यवसाय विस्तार के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है।

20 नवम्बर को मनाया जाएगा उत्तराखण्ड दिवस

IITF 2026- व्यापार मेले के अंतर्गत आगामी 20 नवम्बर को विशेष रूप से ‘उत्तराखण्ड दिवस’ का आयोजन भी प्रस्तावित है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश-विदेश से आए आगंतुकों को देवभूमि की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत, नृत्य और गौरवशाली विरासत की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button