UttarakhandAccident: टिहरी में भीषण बस हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 की मौत!
An incident also occurred in Joshimath.
UttarakhandAccident: टिहरी में भीषण बस हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 की मौत :- उत्तराखंड से आज सुबह-सुबह दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। राज्य के टिहरी गढ़वाल में एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा टिहरी गढ़वाल में गुलार बाजार के पास में हुआ है। पुलिस ने इस हादसे की बारे में जानकारी दी है और बताया है कि हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है।
बचाव अभियान जारी
टिहरी गढ़वाल में हुए इस हादसे को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जानकारी साझा की है और बताया है कि मौके पर रेस्क्यु अभियान जारी है। बताया गया है कि गुलार बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर, ब्यासी और ढालवाला स्थित SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुए इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक हादसे के कारण हुई जान-माल की हानि के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
जोशीमठ में भी हुआ था हादसा
आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के जोशीमठ में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ धाम से ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर सहस्त्रधारा, देहरादून की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से चाई और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था।




