PushkarSinghDhami: मुख्यमंत्री धामी ने मां के लिए खरीदी साड़ी, दुकान पर रुककर की खरीदारी!
In Khatima, the Chief Minister offered arghya (a ritual offering) to the Sun God.
PushkarSinghDhami: मुख्यमंत्री धामी ने मां के लिए खरीदी साड़ी, दुकान पर रुककर की खरीदारी :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह छठ महोत्सव में एक अलग ही रंग और भाव में नजर आये। बुजुर्गों के बीच पहुंचे तो आशीर्वाद मिला और व्रत पूजन कर रही महिलाओं के बीच पहुंचे तो आस्था की टोकरी सर पर उठाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के प्रतीक महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
खटीमा में मुख्यमंत्री ने दिया भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य
सीएम धामी ने इस पावन अवसर पर छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। साथ ही, बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। यह पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।
इसके पहले सीएम धामी पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित छठ महापर्व के पावन आयोजन में सम्मिलित हुए और छठ पूजा घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया तथा भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही, छठ व्रतियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। छठ महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अटूट आस्था, साधना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है। व्रतियों की कठिन तपस्या और पूर्ण पवित्रता के साथ की जाने वाली आराधना मन को श्रद्धा और भक्ति से भर देती है। छठ महापर्व हमारी उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जो भौगोलिक दूरियों, भाषाओं और क्षेत्रीय विविधताओं से ऊपर उठकर पूरे समाज को आस्था, आत्मीयता और भाईचारे के एक सूत्र में बांधती है।



