चमोली
Trending

ChamoliNews : हर मतदाता को मिले सरल समाधान : गौरव कुमार , डीएम

He directed that the 100% mapping of all eligible voters be completed within the stipulated timeframe.

ChamoliNews : हर मतदाता को मिले सरल समाधान : गौरव कुमार , डीएम :-  जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड दशोली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कुण्ड में बूथ संख्या 86 एवं 87 पर निर्वाचक नामावली से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया, अभिलेखों के रखरखाव तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता, गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के द्वितीय चरण के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कुण्ड में एसआईआर सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया। यहां संचालित दोनों बूथों पर ऐसे मतदाताओं के प्रकरणों का परीक्षण किया जा रहा है, जिनके नाम वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली से मैप नहीं हो पाए थे अथवा जिनके विवरण में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाता अपने अभिलेखों के साथ सुनवाई केंद्र पहुंच रहे हैं, जहां बीएलओ, सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) उनकी सहायता करते हुए आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम सही ढंग से दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहे हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक मतदाता का विवरण निर्वाचक नामावली में सही, अद्यतन एवं त्रुटिरहित रूप में दर्ज हो।

उन्होंने सभी सुनवाई केंद्रों पर पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दावे एवं आपत्ति का गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं नियमानुसार निस्तारण किया जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिनके नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में मैप नहीं हो पाए हैं अथवा जिनके नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित सुनवाई केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करें, ताकि उनके दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण किया जा सके।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद में निर्वाचक नामावली से संबंधित दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ हो चुकी है।

बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 3 से 28 अगस्त, थराली विधानसभा क्षेत्र में 3 से 31 अगस्त तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 3 से 22 अगस्त तक संबंधित अधिकारियों द्वारा दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई कर सभी प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button