ChamoliAccident : चमोली में बड़ा हादसा, सुरंग धंसने से सात की मौत
It is being reported that water and debris rushed into the tunnel so rapidly that the workers inside had no chance to escape.
ChamoliAccident : चमोली में बड़ा हादसा, सुरंग धंसने से सात की मौत :- चमोली के पीपलकोटी में स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा हो गया है. सुरंग में पानी और मलबा आने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। कई मजदूर घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास चमोली की पीपलकोटी में स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में सरिया की वेल्डिंग करने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में पानी और मलबा सुरंग में आ गया।
बताया जा रहा है कि पानी और मलबा इतनी तेजी से सुरंग में आया कि वहां काम कर रहे मजदूरों को बचने का मौका ही नहीं मिला और वो वहीं फंस गए। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय टनल के अंदर मौजूद श्रमिकों की संख्या को लेकर पुष्ट सूचना नहीं है लेकिन 22 मजदूर टनल के अंदर होने की बात कही जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास चमोली की पीपलकोटी में स्थित विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में सरिया की वेल्डिंग करने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में पानी और मलबा सुरंग में आ गया।
बताया जा रहा है कि पानी और मलबा इतनी तेजी से सुरंग में आया कि वहां काम कर रहे मजदूरों को बचने का मौका ही नहीं मिला और वो वहीं फंस गए।
जिस समय ये हादसा हुआ उस समय टनल के अंदर मौजूद श्रमिकों की संख्या को लेकर पुष्ट सूचना नहीं है लेकिन 22 मजदूर टनल के अंदर होने की बात कही जा रही है।