उत्तराखंड
Trending

UttarakhandCongress: 2027 चुनाव के लिए कांग्रेस का बिगुल! कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति

Detailed discussion held on accelerating preparations for the 2027 elections.

UttarakhandCongress: 2027 चुनाव के लिए कांग्रेस का बिगुल! कुमारी सैलजा ने बनाई चुनावी रणनीति :- जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में जनआंदोलन तेज होगा, 2027 के चुनाव की तैयारियों को गति देने पर हुई विस्तृत चर्चा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जनता के सामने प्रभावी ढंग से उजागर करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं, पलायन, बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था तथा प्रदेश की परिसंपत्तियों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर जनसंवाद, जनजागरण, हस्ताक्षर अभियान एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

कुमारी सैलजा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों एवं जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का फीडबैक लेते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने संगठन के सभी स्तरों पर एकजुटता, सक्रियता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर भी सहमति व्यक्त की गई कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाएगी तथा प्रदेश की जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाएगी।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, गुरदीप सिंह सप्पल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी मौजूद रहे।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button