RamayanaMovie: रामायण पार्ट 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार! 2027 नहीं, अब 2028 की दिवाली पर होगी रिलीज
The decision to postpone is a sensible one.
RamayanaMovie: रामायण पार्ट 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार! 2027 नहीं, अब 2028 की दिवाली पर होगी रिलीज :- रामायण का दूसरा पार्ट साल 2027 नहीं, बल्कि 2028 की दिवाली पर रिलीज़ होगा. इसकी वजह ये है कि दूसरे पार्ट में कई युद्ध वाले सीक्वेंस होंगे, जिनपर वीएफएक्स वगैरह का काम ज्यादा करना होगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर रोज़ नए नए रिकॉर्ड बना रही है. रामायण का पहला पार्ट बंपर कमाई कर रहा है, पर दूसरे पार्ट के लिए दर्शकों को तय वक्त से ज्यादा का इंतज़ार करना पड़ेगा. पहले मेकर्स ने दूसरे पार्ट के लिए दिवाली 2027 का वक्त तय किया था, पर अब इसे दिवाली 2028 के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. उम्मीद की जा रही है कि ‘रामायण: पार्ट 2’ पार्ट 1 से भी ज्यादा भव्य होगा. इसकी तस्दीक फिल्म के सिनेमाटोग्राफर्स में से एक पंकज कुमार ने भी की है।
रामायण‘ में पंकज कुमार और महेश लिमाये ने सिनेमाटोग्राफर के तौर पर काम किया है. इन्हीं में से एक पंकज कुमार ने वैरायटी इंडिया से बातचीत में बताया कि रामायण का दूसरा पार्ट विजुअल स्केल और इसे लागू करने के मामले में ज्यादा महत्वकांक्षी होगा. उन्होंने बताया, “पार्ट 2, पार्ट 1 से ज्यादा महत्वकांक्षी होगा. उसमें कई बड़े युद्ध के सीक्वेंस और बहुत सारा सीजीआई का काम करना होगा।”
60 फीसकी शूटिंग डन
रामायण पार्ट 2 का कितना काम हो चुका है? इस पर भी पंकज कुमार ने अपडेट दिया. उन्होंने बताया, “हमने पार्ट 2 का करीब 60 फीसदी हिस्सा शूट कर लिया है. हालांकि सब कुछ जो क्रिएचर्स और अन्य चीज़ों के मोशन कैप्चर्स से जुड़े हैं, उस पर पार्ट 2 में पोस्ट प्रोडक्शन का काम बड़े पैमाने पर होना है।”
पोस्टपोन का फैसला समझदारी भरा
उन्होंने बताया, “हर कोई चाहता है कि सेकेंड पार्ट को ऐसा बनाया जाए जो देखने में दमदार लगे. इसलिए इसे आगे बढ़ाने का फैसला समझदारी भरा है. हम किसी भी चीज़ में समझौता नहीं करना चाहते हैं. हर कोई चाहता है कि वो बेस्ट डिलीवर करें. इसलिए मुझे लगता है कि ये देरी सकारात्मक है. इससे सभी को फाइनल फिल्म को और बेहतर बनाने और बारीकियों पर काम करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा, जो सीमित समय में संभव नहीं हो पाता. दरअसल, फिल्म का असली रोमांच तो तभी शुरू होता है, जब असल जंग छिड़ती है और पूरी रणनीति पर अमल होना शुरू होता है।”




