Bollywood News
Trending

 FaujiMovieBudget : प्रभास की फिल्म फौजी की कास्ट, कहानी और रिलीज डेट 

When will 'Fauji' be released?

FaujiMovieBudget :  प्रभास की फिल्म फौजी की कास्ट, कहानी और रिलीज डेट  :-  पैन इंडिया सुपस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही इस पीरियड ड्रामा फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने ‘फौजी’ से प्रभास का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस का बड़ा सरप्राइज दिया. अब इसी बीच फिल्म के बजट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

600 करोड़ रुपये में बन रही फिल्म

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फौजी’ करीब 600 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की जा रही है. फिल्म का बड़ा हिस्सा 1940 के दौर को बड़े-बड़े सेट, पीरियड कॉस्ट्यूम, वॉर सीक्वेंस और शानदार विजुअल इफेक्ट्स के जरिए पर्दे पर उतारने में खर्च किया गया है।

प्रोडक्शन टीम इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने के लिए विजुअल डिजाइनिंग, तकनीकी विभागों और एक्शन कोरियोग्राफी पर पानी की तरह पैसा बहा रही है।

ईमानवी इस्माइल का डेब्यू और कई दिग्गजों की एंट्री

इस फिल्म में प्रभास के साथ कलाकारों की एक लंबी फौज देखने को मिलेगी. इस फिल्म के जरिए ईमानवी इस्माइल अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं।

फिल्म में वो प्रभास के अपोजिट लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. इसके अलावा इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं. राजेश शर्मा, राहुल रवींद्रन, जितिन गुलाटी और चैत्रा जे. अचार जैसे टैलेंटेड कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

क्या है ‘फौजी’ की कहानी ?

‘फौजी’ 1940 के दशक के ब्रिटिश राज और आजाद हिंद फौज की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इसमें प्रभास एक देशभक्त सैनिक के किरदार में नजर आएंगे, जो अकेले ही दुश्मनों की पूरी बटालियन का सामना करता है. फिल्म में दमदार एक्शन के साथ एक इमोशनल लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।

फिल्म की कहानी 1940-45 के ऐतिहासिक दौर, आजाद हिंद फौज और रजाकार आंदोलन के इर्द-गिर्द बुनी गई है. प्रभास का किरदार एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखता है, जो हालात के चलते देश के लिए हथियार उठाने पर मजबूर हो जाता है।

कब रिलीज होगी ‘फौजी’ ?

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए हनु राघवपुडी ने लिखा, ‘3 दिसंबर, 2026 को फौजी का सफर शुरू होगा।

आइए, एक ऐसी कहानी देखें जो न सिर्फ बड़े पर्दे पर दिखेगी, बल्कि उन सभी के दिलों में भी बसी रहेगी जो हिम्मत, सम्मान और आजादी में विश्वास रखते हैं.’ बता दें कि ‘फौजी’ इस साल मच अवेटेड फिल्मों में से एक है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button