उत्तराखंड
Trending

UttarakhandWeatherAlert : उत्तराखंड सावधान!, अगले 4 दिनों तक बहुत भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट

Very heavy rainfall in Uttarakhand over the next four days.

UttarakhandWeatherAlert : उत्तराखंड सावधान!, अगले 4 दिनों तक बहुत भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट :-  उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी होने वाले है। अगले 4 दिनों तक मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो 18, 19, 20 और 21 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।

 उत्तराखंड में अगले चार दिन बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 18 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 21 जुलाई तक बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की बात कही है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

तो वहीं रविवार, 19 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

20 July को इन जिलों में भारी बारिश

सोमवार, 20 जुलाई को राज्य के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. तो वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी लोगों को बारिश की मार झेलनी पड़ सकती है।

21 July को इन जिलों में भारी बारिश

मंगलवार, 21 जुलाई को राज्य के बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button