OmkaraMovieFacts : हैंडसम होने की कीमत चुकाएंगे सैफ अली खान
Lost the role because of being too handsome.
OmkaraMovieFacts : हैंडसम होने की कीमत चुकाएंगे सैफ अली खान :- बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म ‘ओमकारा’ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि मिरर के सामने वाले एक सीन के लिए डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने उनसे पूछा था कि क्या वो बिना कपड़ों में शूट कर सकते हैं।
हालांकि सैफ ने इससे इनकार कर दिया था. वहीं अब सैफ ने फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प चीज का खुलासा किया है. उनके मुताबिक वो अजय देवगन द्वारा निभाया गया किरदार करना चाहते थे. हालांकि ज्यादा हैंडमस होने के कारण ये किरदार उन्हें नहीं मिल सका।
सैफ अली खान ने किया दिलचस्प खुलासा
सैफ अली खान ने हाल ही में IMDb से बातचीत में बताया कि वो अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जयपुर में थे और उस वक्त उनकी अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ बातचीत हुई थी. मां ने उनके काम की तारीफ की थी और कहा था कि उन्हें अब शेक्सपियर के नाटक पर बेस्ड कोई रोल करना चाहिए जैसे कि ओथेलो वगैरह।
ज्यादा हैंडमस होने के कारण हाथ से निकला रोल
सैफ की अपनी मां के साथ बात खत्म हुई ही थी कि अगले ही पल उन्हें विशाल भरद्वाज ने ‘ओमकारा’ के लिए फोन लगाया और फिर जो हुआ वो काफी दिलचस्प है ।
सैफ ने बताया कि विशाल ने उनसे कहा था कि वो शेक्सपियर के नाटक पर काम कर रहे हैं और ये सुनकर सैफ हैरान रह गए थे. इसके बाद सैफ को विशाल ने ये बताया कि वो ‘ओथेलो’ बना रहे हैं तो सैफ को समझ ही नहीं आया कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है।
विशाला ने सैफ को ओमकारा ऑफर कर दी. इस पर सैफ ने विशाल से पूछा था, ‘क्या मैं ओथेलो कर रहा हूं.’ लेकिन इस पर विशाल ने सैफ से कहा था, ‘नहीं, ओथेलो के रोल के लिए तुम बहुत ज्यादा ही हैंडसम हो.’ इसके बाद सैफ को मुख्य विलेन लंगड़ा त्यागी का किरदार मिला था।
फिल्म में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था. 28 जुलाई को ओमकारा अपनी रिलीज के 20 साल पूरे करने वाली है. ये फिल्म कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाते है. इस मूवी का हिस्सा विवेक ओबेरॉय, करीना कपूर खान, कोंकणा सेन शर्मा और बिपाशा बसु जैसे कलाकार भी थे।



