Weather Update
Trending

 UttarakhandWeather : आज इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

The weather will remain inclement on June 19 as well.

UttarakhandWeather : आज इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी  :- उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम ख़राब रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने देहरादून समेत आठ जिलों के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में 18 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 18 जून को देहरादून , टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो 4200 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

19 जून को भी बिगड़ा रहेगा मौसम

वहीं 19 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में अनेक स्थानों पर और देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और 4200 मीटर और उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली से भी लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button