Weather Update
Trending

HeavyRainUttarakhand : उत्तराखंड के 8 जिलों में होगी झमाझम बारिश

The Meteorological Department has forecast heavy to very heavy rainfall in several parts of the state during this period.

HeavyRainUttarakhand : उत्तराखंड के 8 जिलों में होगी झमाझम बारिश :- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के अनुसार 29 और 30 जुलाई को उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में बिना वजह घर से बाहर न निकलने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की है. 29 जुलाई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

इसी प्रकार 30 जुलाई को बागेश्वर, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, टिहरी एवं नैनीताल में भारी वर्षा की आशंका है. उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जनपदों के जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज दौर की बौछारें पड़ने की संभावना है।

उत्तराखंड के 8 जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर, उधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी में कहीं- कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रदेश में नदियों के उफान पर आने और पहाड़ी ढलानों के खिसकने की घटनाएं आम बात हो गई हैं। कई बार तो सड़के टूटने से आवागमन भी बाधित हो रहा है और स्थानीय लोगों का जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो रहा है।

मंगलवार को भी मालदेवता क्षेत्र में सल्फर पॉइंट की ओर जाने वाले रास्ते पर मलबा आने की वजह से मार्ग बंद हो गया, जबकि शेरकी रोड पर गदेरे से मलबा आने की वजह से रास्ता बंद रहा।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button