देहरादून
Trending

UttarakhandNews: सिल्क्यारा रेस्क्यू की सफलता की याद में उत्तराखंड मनाएगा आपदा प्रबंधन दिवस!

A mega mock drill will be held simultaneously across 13 districts on November 28!

UttarakhandNews: सिल्क्यारा रेस्क्यू की सफलता की याद में उत्तराखंड मनाएगा आपदा प्रबंधन दिवस :- सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को मनाए जाने वाले राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के तहत राज्य में व्यापक स्तर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।इसके साथ ही आपदा प्रबंधन दिवस का शुभारंभ हो गया है। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज की अध्यक्षता सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने की। टेबल टॉप एक्सरसाइज में राज्य के सभी 13 जनपदों के अधिकारियों एवं संबंधित विभागों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न संभावित आपदा परिदृश्यों को सामने रखते हुए जनपदों की पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, विभागीय समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता, आपातकालीन संचार व्यवस्था, राहत एवं बचाव की कार्ययोजना तथा कमांड एवं नियंत्रण व्यवस्था का परीक्षण किया गया।

अभ्यास के दौरान अधिकारियों को अलग-अलग आपदा परिस्थितियां दी गईं और उनसे यह जाना गया कि ऐसी स्थिति में सूचना प्राप्त होने से लेकर घटनास्थल पर राहत एवं बचाव दलों की तैनाती, प्रभावित लोगों की सुरक्षित निकासी, घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, राहत सामग्री पहुंचाने तथा आवश्यकतानुसार अन्य एजेंसियों को सक्रिय करने के लिए किस प्रकार की कार्ययोजना अपनाई जाएगी। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि टेबल टॉप एक्सरसाइज का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा करना नहीं, बल्कि वास्तविक आपदा की स्थिति में हमारी प्रतिक्रिया व्यवस्था कितनी तत्पर और प्रभावी है, इसका आकलन करना है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय कुछ मिनटों का समय भी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए प्रत्येक जनपद में यह स्पष्ट होना आवश्यक है कि सूचना प्राप्त होने के बाद कौन-सी एजेंसी क्या कार्रवाई करेगी, संसाधन कहां से जुटाए जाएंगे, संचार कैसे स्थापित होगा और घटनास्थल पर कमांड एवं नियंत्रण किस प्रकार संचालित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान ने हमें सिखाया है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मजबूत समन्वय, स्पष्ट भूमिका, विशेषज्ञता, त्वरित निर्णय और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। इसी सीख को राज्य की आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था में और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से टेबल टॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि 28 नवंबर को राज्य के सभी 13 जनपदों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह मॉक ड्रिल राज्य स्तर से लेकर तहसील एवं स्थानीय स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित होगी तथा लगभग 250 से 300 स्थानों पर एक साथ विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा।

मॉक ड्रिल के दौरान राहत शिविरों की स्थापना एवं संचालन का भी अभ्यास किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों द्वारा आधुनिक उपकरणों, खोज एवं बचाव संसाधनों, संचार प्रणालियों तथा आपदा प्रतिक्रिया वाहनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग अपने संसाधनों एवं उपकरणों का प्रदर्शन करेंगे तथा उनके संचालन का अभ्यास किया जाएगा।आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर राज्य के सरकारी कार्यालयों में भी आपदा सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। इसी प्रकार विद्यालयों में भी आपदा सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, जागरूकता कार्यक्रम तथा वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button