INDIA
Trending

ArtificialIntelligence: अब 72 घंटे में AI तैयार करेगा कर्मचारियों की छंटनी की लिस्ट!

The assessment will be completed in 72 hours.

ArtificialIntelligence: अब 72 घंटे में AI तैयार करेगा कर्मचारियों की छंटनी की लिस्ट :- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दायरा अब केवल ऑफिस के साधारण और रोजमर्रा के कामों तक ही सीमित नहीं रह गया है. AI अब धीरे-धीरे कॉर्पोरेट बोर्डरूम्स में अपनी जगह बना रही है, जहां बहुत जल्द AI एजेंट्स बड़ी कंपनियों के CEOs को वर्कफोर्स स्ट्रेटेजी तैयार करने, कर्मचारियों की छंटनी की सिफारिश करने और बड़े बिजनेस फैसले लेने में मदद करते नजर आएंगे. अमेरिकी AI स्टार्टअप Arist के को-फाउंडर और सीईओ Michael Ioffe ने भविष्यवाणी की है कि ये एजेंट्स आने वाले समय में अधिकारियों को वर्कफोर्स में कटौती से लेकर प्रोडक्ट लॉन्च और बड़े संगठनात्मक बदलावों तक हर चीज पर सलाह देंगे।

डेट्रॉइट में आयोजित इनोवेशन फोरम में बोलते हुए Michael Ioffe ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अगले कुछ सालों के भीतर ज्यादातर बड़े कॉर्पोरेट बदलाव, चाहे वो नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करना हो या लेऑफ का फैसला, इन एजेंट्स द्वारा ही सुझाए जाएंगे. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि AI केवल डिसीजन लेने में मदद करने वाले एक टूल के रूप में काम करेगा, और सभी जरूरी फैसलों पर अंतिम अधिकार हमेशा कंपनी के बड़े अधिकारियों का ही रहेगा।

72 घंटे में पूरा हो जाएगा असेसमेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Arist ने पहले ही फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 15 प्रतिशत से अधिक के साथ पार्टनरशिप कर ली है. इसके AI-पावर्ड एजेंट्स कर्मचारियों से फीडबैक लेकर, कंपनी की इंटरनल जानकारियों की जांच करके और बिजनेस परफॉर्मेंस को प्रभावित करने वाले पैटर्न की पहचान करके संगठन की चुनौतियों का पता लगाते हैं. ट्रेडिशनल सर्वे या मैनेजमेंट मूल्यांकन पर निर्भर रहने के बजाय, ये तकनीक खुद AI सिस्टम द्वारा चुने गए कर्मचारियों का इंटरव्यू लेती है. ये एजेंट्स खुद तय करते हैं कि किससे कॉन्टैक्ट करना है, क्या सवाल पूछने हैं और कर्मचारियों के जवाबों के आधार पर उनसे फॉलो-अप सवाल भी पूछते हैं।

इसके बाद वो इस फीडबैक की तुलना कर्मचारियों के अनुभव, परफॉर्मेंस रिकॉर्ड और उनके एंगेजमेंट लेवल जैसे दूसरे पैरामीटर्स के साथ करते हैं. कंपनी का दावा है कि ये पूरा असेसमेंट महज 72 घंटों के भीतर पूरा हो सकता है, जिससे उस प्रोसेस का समय बहुत कम हो जाएगा जिसे पूरा करने में ट्रेडिशनल कंसल्टिंग फर्में आमतौर पर कई महीने लगा देती हैं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button