INDIA
Trending

RiemannHypothesis: 166 साल पुरानी गणित की पहेली सुलझाने का AI ने किया दावा!

What benefit will we get from this?

RiemannHypothesis: 166 साल पुरानी गणित की पहेली सुलझाने का AI ने किया दावा :- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ‘एन्थ्रोपिक’ (Anthropic) के कर्मचारी और गणितज्ञ लेवेंट अल्पोज ने दावा किया कि उन्होंने एक LLM (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) का इस्तेमाल करके गणित की सबसे मशहूर समस्या को हल कर लिया है.अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में अल्पोज ने लिखा, ‘मुझे विश्वास है कि मैंने ‘क्लॉड’ के साथ मिलकर ‘रीमैन हाइपोथिसिस’ का जवाब खोज लिया है।’

ये रीमैन हाइपोथिसिस क्या है?

‘रीमैन हाइपोथिसिस’ को सबसे पहले 1859 में गणितज्ञ बर्नहार्ड रीमैन ने पेश किया था. इनका कहना था कि सारे प्राइम नंबर (2,3,5,7,11,13..) दिखने में तो ऐसे ही बिखरे हुए लगते हैं, कोई पैटर्न नहीं दिखता, लेकिन ये नंबर बिखरे हुए नहीं हैं. इनके पीछे एक छिपा हुआ पैटर्न है, एक सीक्रेट ऑर्डर है.166 साल से कोई इसे साबित नहीं कर पाया. इतना मुश्किल सवाल था कि इस पर 10 लाख डॉलर यानी करीब 8-9 करोड़ रुपये का इनाम भी रखा हुआ था।

अल्पोज ने कहा है कि उन्होंने इस सवाल का जवाब Lean नाम की एक कंप्यूटर भाषा में लिखकर डाल दिया है. ये भाषा खुद चेक करती है कि गणित सही है या गलत.अब बड़े-बड़े एक्सपर्ट इसे चेक करेंगे कि ये सच में सही है या नहीं. Lean में भी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स को ये चेक करने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा कि इसे सही तरीके से कोड किया गया है या नहीं, और सबूत सही है या नहीं.अल्पोज का कहना है कि उन्होंने सिर्फ छोटा वाला नहीं, बल्कि इसका और भी बड़ा वाला वर्जन – जनरलाइज्ड रीमैन हाइपोथेसिस भी सुलझा दिया है।

इससे हमें क्या फायदा होगा?

इससे बैंक अकाउंट या इंटरनेट तेज नहीं होगा. इसका कोई सीधा फायदा नहीं है. लेकिन ये बहुत बड़ी बात है.क्योंकि ये वो सवाल था जिसे दुनिया के सबसे स्मार्ट लोग भी सुलझाने के करीब नहीं थे. और अब एक मशीन ने उसे सुलझाने का दावा किया है.MIT के एक गणितज्ञ ने तो पहले ही कहा था- ‘जो AI रीमैन हाइपोथेसिस सुलझा देगा, उससे मैं मिलना नहीं चाहूंगा. अगर ऐसा हुआ तो गणितज्ञों की नौकरी जाना सबसे छोटी प्रॉब्लम होगी।’

अल्पोज ने कहा- ‘मुझे पता है, कई गणितज्ञों को दुख हो रहा है, जैसे उनका कोई रास्ता दिखाने वाला तारा बुझ गया हो. लेकिन मैंने जो देखा, उससे मुझे लगा कि ये तो एक नई सुबह है. आगे और भी बड़े चमत्कार होने वाले हैं.’ये वही अल्पोज हैं जिन्होंने जुलाई में भी एक और बड़े गणित के सवाल को Claude से सुलझाने का दावा किया था।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button