उत्तराखंड
Trending

UttarakhandPolitics:  ‘मिशन बूथ मजबूत’ BJP का चुनावी ऐलान,  30 जुलाई तक हो तैयार हो जाएगी कार्यकारिणी

Addressing the workshop, BJP State President Mahendra Bhatt clarified that the party's various cells are not merely nominal.

UttarakhandPolitics : ‘मिशन बूथ मजबूत’ BJP का चुनावी ऐलान,  30 जुलाई तक हो तैयार हो जाएगी कार्यकारिणी :- भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने अपने संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए कमर कस ली है। इसी उद्देश्य के साथ राजधानी देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में भाजपा प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने सभी प्रकोष्ठों को संगठन की ‘रीढ़’ बताते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ केवल नाम के नहीं, बल्कि समाज और संगठन के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भाजपा के प्रकोष्ठ संगठन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी इन्हीं प्रकोष्ठों की है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यशाला में संगठन के आगामी अभियानों का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य रूप से तीन बड़े विषयों पर काम करने की दिशा तय की। प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने सांगठनिक अनुशासन और गतिशीलता पर जोर देते हुए सभी जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को कड़े निर्देश और समय सीमा जारी की है।

मंडल स्तरीय कार्यकारिणी का गठन की बात करें तो सभी जिला और प्रदेश पदाधिकारियों को 30 जुलाई 2026 तक इसे अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

जिलावार भ्रमण कार्यक्रम को अगस्त के प्रथम सप्ताह से प्रादेशिक नेतृत्व और प्रकोष्ठ संयोजकों की देखरेख में प्रारंभ किया जाएगा। निरंतर जनसंवाद अभियान को निकाय, पंचायत और एनजीओ प्रकोष्ठों द्वारा इसे अनवरत रूप से चलाया जाएगा ताकि जनता से सीधा जुड़ाव बना रहे। इस महा-मंथन में संगठन को गति देने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रकोष्ठों के प्रदेश और जिला संयोजकों तथा सह-संयोजकों ने हिस्सा लिया।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button