SouravJoshi : पत्नी अवंतिका को दिया ऐसा चैलेंज कि सोशल मीडिया पर घिर गए सौरव जोशी!
Fans became angry after watching the video.
SouravJoshi : पत्नी अवंतिका को दिया ऐसा चैलेंज कि सोशल मीडिया पर घिर गए सौरव जोशी! :- मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी अपने नए Vlog के कारण सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं. व्लॉग में उन्होंने अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट को पालतू कुत्ते ‘ओरियो’ के कटोरे से पानी पीने का चैलेंज दिया. अवंतिका के इनकार करने पर सौरव ने पानी साफ होने का दावा कर उन्हें एक घूंट पीने पर मना लिया. आखिरकार अवंतिका ने यह चैलेंज पूरा किया. इस हरकत पर दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. लोगों ने व्यूज के लिए इसे बेहद अपमानजनक और घटिया हरकत बताया है. दोनों की शादी नवंबर 2025 में हुई थी।
ट्रुथ एंड डेयर गेम में मिला चैलेंज
यूटयूबर अपनी फैमिली के साथ ट्रुथ एंड डेयर गेम खेल रहे थे. खेल-खेल में सौरव ने अवंतिका के सामने यह शर्त रख दी. अवंतिका ने पहले तो साफ मना कर दिया, लेकिन सौरव पीछे पड़ गए और कहने लगे कि पूरा नहीं तो कम से कम एक घूंट ही पी लो. सौरव खुद कुत्ते का वो कटोरा उठाकर अवंतिका के पास ले आए और भरोसा दिलाया कि पानी अभी बदला है और बिल्कुल साफ है. हिचकिचाहट के बाद आखिरकार अवंतिका ने वो पानी पी ही लिया।
वीडियो देखने के बाद फैंस हुए नाराज
सौरव ने Vlog में बाकी लोगों से भी पूछा कि क्या उन्होंने कुछ गलत कहा. भले ही सौरव के लिए यह सिर्फ एक मजाक या गेम का हिस्सा रहा हो, लेकिन उनके फैंस को यह बात बिल्कुल हजम नहीं हुई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या व्यूज के लिए कोई इस हद तक गिर सकता है।



