Blog
Trending

CardamomAstrology : प्रमोशन के लिए चर्चा में आया इलायची का उपाय, जानिए क्या है मान्यता

What is the significance of writing the number 24 on a cardamom pod?

CardamomAstrology : प्रमोशन के लिए चर्चा में आया इलायची का उपाय, जानिए क्या है मान्यता    :-  धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय उपायों में इलायची का इस्तेमाल कई तरह के टोटकों के लिए किया जाता है. माना जाता है कि इलायची से जुड़े कुछ उपाय करियर में आने वाली बाधाओं को दूर करने और तरक्की की राह आसान बनाने के लिए किए जाते हैं।

ऐसा ही एक उपाय इन दिनों चर्चा में है, जिसमें छोटी इलायची पर 24 लिखकर उसे अपनी जेब में रखने की सलाह दी जाती है. ऐसा दावा किया जाता है कि इससे ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ने, बॉस का सहयोग मिलने और प्रमोशन के रास्ते खुलने की उम्मीद की जाती है. आइए जानते हैं इस उपाय को करने का तरीका और इससे जुड़ी मान्यताएं।

इलायची पर 24 लिखकर रखने का क्या है उपाय?

एस्ट्रोलॉजर खुशी जीत के अनुसार, इस उपाय के लिए एक छोटी इलायची लेनी होती है. इसके ऊपर 24 अंक लिखकर उसे अपनी जेब में रख लें. मान्यता के अनुसार, नौकरीपेशा लोग इस इलायची को रोजाना अपने साथ रख सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि इससे कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता बनी रहती है और व्यक्ति को अपने काम में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकती है. हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि इलायची पर कोई खास अंक लिखकर रखने से प्रमोशन मिलता है या बॉस का व्यवहार बदल जाता है. नौकरी में तरक्की के लिए मेहनत, काम की गुणवत्ता और बेहतर संवाद की अहम भूमिका होती है।

रोज नई इलायची रखें या पुरानी का क्या करें?

इस उपाय को बताने वाले विशेषज्ञ के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति इसे आजमाना चाहता है तो रोज एक नई इलायची पर 24 लिखकर अपने पास रख सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि दिनभर साथ रखी पुरानी इलायची का क्या करना चाहिए. बताई गई विधि के अनुसार, शाम को घर लौटने के बाद उस इलायची को इस्तेमााल किया जा सकता है।

इसे चाय में डालने या किसी अन्य खाद्य पदार्थ में मिलाने का सुझाव दिया जाता है. हालांकि, इसे खाने या पानी में डालकर पीने से करियर में तरक्की होने का कोई प्रमाण नहीं है।

एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, धार्मिक उपायों को आस्था और व्यक्तिगत विश्वास के तौर पर देखना चाहिए. किसी भी टोटके को नौकरी में सफलता या प्रमोशन की गारंटी नहीं माननाा चाहिए।

करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनी स्किल बेहतर करना, समय पर काम पूरा करनाा और वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद बनाए रखना ज्यादा उपयोगी है. इलायची को भोजन में इस्तेमाल करना सामान्य बात है, लेकिन उसे किसी खास अंक के साथ जोड़कर चमत्कारी परिणाम मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button