INDIA
Trending

 DiljitDosanjhNews : नहीं थम रहा दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ का विवाद

Diljit's film 'Satluj' was streamed on the OTT platform ZEE5 on July 3.

DiljitDosanjhNews : नहीं थम रहा दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ का विवाद :-  3 जुलाई को रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ (Satluj) को ओटीटी से हटा दिया गया है. इस मूवी को CBFC से सर्टिफिकेशन नहीं मिला था. हालांकि, अब दिलजीत की फिल्म की कई जगहों पर स्क्रीनिंग भी की जा रही है. लेकिन इस अब सरकार फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर कानूनी कार्रवाई करने का विचार भी कर रही है।

दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ 03 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम की गई थी. लेकिन फिल्म को 05 जुलाई को ओटीटी से हटा दिया गया था. कम्युनिटी ग्रुप्स गुरुद्वारों में इसकी स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है।

इतना ही नहीं फिल्म को ओटीटी पर वापस रिलीज करने के लिए एक याचिका भी दायर की गई है. हालांकि, अब केंद्र सरकार ने भी दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ और स्क्रीनिंग को लेकर कानूनी करवाई करने के बारे में विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे उन जगहों पर कार्रवाई करें, जहां बिना सर्टिफिकेट के फिल्मों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘सतलुज’ को CBFC सर्टिफिकेट के बिना जी5 पर रिलीज किया गया था. उसके बाद से ही इस मूवी की कई जगहों पर स्क्रीनिंग की जा रही है. यह मूवी मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनाई गई है।

जब यह मूवी ओटीटी से हटाई गई, तो कम्युनिटी संगठनों ने ऐलान किया कि दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पांच राज्यों के गुरुद्वारों स्क्रीनिंग की जाएगी।

फिल्म ‘सतलुज’ में दिलजीत के अलावा अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह और सुरविंदर विक्की जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म को हटाने के बाद जी 5 ने एक पोस्ट भी शेयर किया था।

‘सतलुज’ मूवी को ओटीटी से हटाए जाने के बाद दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, कि इस बैन की उन्हें पहले से ही उम्मीद थी।

इसी वजह से उन्होंने फिल्म को रिलीज करने से पहले कोई बड़ा प्रमोशन इवेंट नहीं रखा था. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था ‘मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button